मुंबई। मुंबई महिलामंडल के तत्वाधान में मुंबई कन्यामंडल ने 24 नवंबर 2019 को महाप्रज्ञ स्कूल कालबादेवी में प्रस्तूत किया एक अनोखा कार्यक्रम ‘बेचोलोरेट 2k19’
बेटियों की अनमोल है ये खुशियाँ,
आपके प्यार से खिल जाएगी ये कलियाँ।
बेटियां जो बहू बनकर किसीके घर को महकाने वाली है उनकी बिदाई को ‘विन्टर वनडर लेन्ड’ थीम के द्वारा सजाया गया। मुंबई कन्यामंडल कमिटी टीम के वेलकम डांस के द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की। मेहमानों का स्वागत किया-मुंबई कन्यामंडल प्रभारी संगीताजी चपलोत, सहप्रभारी जूलीजी मेहता , संयोजीका ध्रुवी मादरेचा , सहसंयोजीका हिनल बाफना, निशा धोका। विन्टर वनडर लेन्ड को सजाया-मालाड कन्यामंडल ने एक कॉमेडी नाटक के द्वारा घाटकोपर, काजुपाडा और विक्रोली कन्यामंडल ने एक “फ्लैश मोब”, प्रस्तुती के द्वारा और साउथ मुंबई कन्यामंडल ने एक सुंदर से डांस के द्वारा। ब्राईड्स के लिए कुछ खट्टे मिट्ठे गेम्स रखे गए और ब्राईड्स को दिया मुंबई कन्यामंडल की तरफ से एक प्यारा सा तोहफा।
बेटियों की खुशियों में शामिल हुए: अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामंडल महामंत्री तरुणाजी बोहरा , मुंबई महिलामंडल अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा , मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा , अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामंडल परामर्शक विमलाजी नाहटा ,अखिल भरतीय तेरापंथ महिलामंडल कार्यसमिति सदस्या निर्मलाजी चंडालिया, कांताजी डुंगरवाल, जयश्रीजी बडाला। मीनाजी सुराणा,मीनाजी कच्छारा,प्रीतीजी बोथरा,सरोजजी सिंघवी,कंचनजी बम्ब एवं मुंबई कार्यसमिति सदस्यों ने भी अपना आशीर्वाद दिया। श्रीमती तरुणाजी बोहरा और भाग्यश्री जी कच्छारा ने बेटियों को नए जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दी। कन्याओं का उत्साह बढाने के लिए मुंबई के विभिन्न क्षेत्रो से कन्यामंडल, कन्यामंडल प्रभारी , अभिभावक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या चोरड़िया, शिप्रा हिंगड, पलक कच्छारा, सेजल कोठारी, सेजल नाहर, जिनल बडाला, अंजली इंटोदीया, दिपीका जैन,नीलम कोठारी, प्रेक्षा चोरड़िया, सलोनी डागलिया,साक्षी मादरेचा,जानवी धोका, वंशिका कच्छारा, साउथ मुंबई कन्यामंडल एवं प्रभारी रेखाजी कच्छारा का पुरा सहयोग रहा। 22 कन्याओं को उनके उज्ज्वल भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में 300 बहनो की उपस्थिति रही। सफल संचालन किया जिगना गुंदेचा ने।
मुम्बई कन्यामण्डल ने दी अनोखी विदाई
Leave a comment
Leave a comment