By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जे एस डब्ल्यू सीमेंट ने उत्पादन क्षमता को वर्ष 2023 में 25 MTPA तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

जे एस डब्ल्यू सीमेंट ने उत्पादन क्षमता को वर्ष 2023 में 25 MTPA तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा

Last updated: November 28, 2019 12:59 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

पूँजीगत-व्यय में कुल रु. 2,875 करोड़ रुपये का निवेश

मुंबई: भारत में ग्रीन सीमेंट के सबसे बड़े निर्माता के रूप में प्रतिष्ठित जे एस डब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड, 14 बिलियन डॉलर के जे एस डब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है, जिसे स्वीडन के EPD इंटरनेशनल AB द्वारा एनवायरमेंट प्रोडक्ट डिक्लेरेशन (EPD) प्राप्त हुआ है, जिसकी EPD पंजीकरण संख्या S-P-01414 है। यह डिक्लेरेशन बताता है कि कंपनी के PSC सीमेंट से ग्लोबल वार्मिंग की संभावना सीमेंट इंडस्ट्री में सबसे न्यूनतम है। कंपनी को प्राप्त एनवायरमेंट प्रोडक्ट डिक्लेरेशन के अनुसार जे एस डब्ल्यू सीमेंट के PSC की ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल (GWP) 325.14 kg CO2/ MT है (इसकी तुलना में विशिष्ट OPC सीमेंट का पोटेंशियल 760-800 kg CO2/MT तथा विशिष्ट PPC सीमेंट का पोटेंशियल 560-650 kg CO2/MT है), जो भारत की सभी सीमेंट निर्माण कंपनियों में सबसे कम होने के साथ-साथ पूरी दुनिया में इसके न्यूनतम स्तर में से एक है। इस लाइफ-साइकिल एसेसमेंट को थिंकस्टेप सस्टेनेबिलिटी सॉल्यूशंस द्वारा स्वतंत्र रूप से तैयार किया गया था।
जे एस डब्ल्यू सीमेंट, स्टील प्लांट्स से एक बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलने वाले ब्लास्ट फर्नेस स्लैग को सीमेंट उत्पादों में बदलता है। JSW पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट (PSC) कंपनी का एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है। यह एक मिश्रित सीमेंट है और बाज़ार में उपलब्ध पारंपरिक सीमेंट उत्पादों की तुलना में इसकी अन्तिम क्षमता सबसे ज्यादा है, साथ ही यह रासायनिक हमलों को भी बेअसर करता है। JSW के PSC में क्लिंकर अनुपात बहुत कम है, जो प्राकृतिक संसाधनों, अर्थात चूना पत्थर तथा कोयला एवं पेट-कोक जैसे ठोस ईंधन और पानी के संरक्षण में मददगार है। भारतीय बाज़ार में उपलब्ध अन्य सभी प्रकार के सीमेंट उत्पादों की तुलना में इसमें विद्युत ऊर्जा की बेहद कम खपत होती है।
वर्तमान में, JSW सीमेंट भारत की शीर्ष 10 सीमेंट कंपनियों में से एक है जिसके विनिर्माण संयंत्र भारत के पश्चिमी, दक्षिणी एवं पूर्वी क्षेत्रों में मौजूद हैं। यह कंपनी को इन क्षेत्रों में ग्राहकों की ग्रीन सीमेंट की मांग को पूरा करने में सक्षम बनाता है। इसलिए कंपनी ने वर्ष 2023 तक सीमेंट निर्माण क्षमता को 25 MTPA तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह कंपनी ने अपने पहले की क्षमता में 25% की बड़ी वृद्धि की योजना बनाई है, और इसका उद्देश्य देश में सीमेंट की बढ़ती मांग को पूँजी में परिणत करना है। उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल करने के बाद, JSW सीमेंट भारत की शीर्ष 5 सीमेंट कंपनियों में शामिल हो जाएगा।
जे एस डब्ल्यू सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ जिंदल ने बताया, “EPD इंटरनेशनल से प्राप्त यह प्रमाण-पत्र, वास्तव में पर्यावरण की दृष्टि से संवहनीय कार्यप्रणाली के साथ-साथ विकास की हमारी रणनीति की पुष्टि करता है। ग्रीन मटेरियल को केंद्रीय स्थान प्राप्त हो रहा है, जो भारत में बुनियादी ढाँचे के संवहनीय तरीके से विकास से प्रेरित है। भारत में बुनियादी ढाँचे के विकास की गाथा में सबसे अहम भूमिका निभाने की अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में, हमने सीमेंट की समग्र उत्पादन क्षमता के लक्ष्य को संशोधित किया है और इसे वर्ष 2023 तक 25 MTPA पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उत्पादन क्षमता के विस्तार के पूरा होने पर, हम भारत की शीर्ष 5 सीमेंट कंपनियों में शामिल हो जाएंगे।
जे एस डब्ल्यू सीमेंट की मौजूदा उत्पादन क्षमता 14 MTPA है। ओडिशा में इसकी सहायक कंपनी, शिवा सीमेंट लिमिटेड ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की है, जो कंपनी को अपनी उत्पादन क्षमता को 25 MTPA तक बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम बनाएगा।

TAGGED:JSWCementMumbaiPCSurabhiSaloni

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुख्यमंत्री योगी बोले- हम समाजवाद नहीं गांधी के रामराज्य के समर्थक हैं
Next Article लोनावला में जिनशाशन की दो धाराओं का मिलन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?