By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिखर धवन घुटने की चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर, संजू सैमसन को मिला मौका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शिखर धवन घुटने की चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर, संजू सैमसन को मिला मौका

Last updated: November 27, 2019 3:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान उन्हें बाएं घुटने में चोट लगी थी। मंगलवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच के बाद यह बताया कि उनका घाव भरने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में उन्हें कुछ वक्त और आराम करना चाहिए। उनकी जगह केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई है।

महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में धवन ने रन आउट से बचने के लिए डाइव लगाई थी। इस दौरान उनके पैड से निकला लकड़ी का टुकड़ा घुटने में घुस गया। उसे निकालने के लिए डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी थी।

साहा की मुंबई में उंगली की सर्जरी हुई

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की भी उंगली की सर्जरी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विशेषज्ञों से सलाह ली। उन्होंने सर्जरी कराने का कहा था। मंगलवार को मुंबई में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की सर्जरी हुई।

सैमसन को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना गया था

21 नवंबर को बीसीसीआई की चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। इसमें संजू को जगह नहीं दी गई थी। बोर्ड के इस फैसले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ ही हरभजन सिंह ने भी नाराजगी जताई थी।

संजू बांग्लादेश के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं खेले

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेल सके।फिलहाल वह सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इसके 4 मैचों में उन्होंने 112 रन बनाए हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

टी-20 टीम– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।

वनडे टीम– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।

टी-20 सीरीज का बदला हुआ कार्यक्रम:
पहला टी-20 मैच: 6 दिसंबर, हैदराबाद
दूसरा टी-20 मैच: 8 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी-20 मैच: 11 दिसंबर, मुंबई

वनडे सीरीज का कार्यक्रम:-
पहला वनडे: 15 दिसंबर, चेन्नई
दूसरा वनडे: 18 दिसंबर, विशाखापट्टनम
तीसरा वनडे: 22 दिसंबर, कटक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सत्ता के खेल में सब जायज, तो फिर शिवसेना ने जो किया, उसमें गलत क्या है ?
Next Article शाह ने एसपीजी संशोधन बिल पेश किया, कहा- अब केवल प्रधानमंत्री और उनके परिजन को सुरक्षा मिलेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?