मुंबई। एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अब अजित पवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विधायकों के हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अजित ने विधायकों के हाजिरी के लिए हस्ताक्षर लिए और फिर उन्होंने इसे समर्थन पत्र के तौर पर राज्यपाल को सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अजित ने एनसीपी के साथ ही विधायकों को भी धोखे में रखा है।
शनिवार को शाम 4 बजे ही विधायकों की बैठक बुलाई गई है। उससे पहले 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। शाम को विधायकों की बैठक के दौरान ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर लेकर दिखा दिया समर्थनः नवाब मलिक

