सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र की राजनीति पर संजय राउत का ट्वीट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

महाराष्ट्र की राजनीति पर संजय राउत का ट्वीट

Last updated: November 23, 2019 8:17 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)-कांग्रेस की दो घंटे लंबी चली महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम को समाप्त हुई, जिसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को स्वीकार करने का आग्रह किया गया। शनिवार को तीन दलों के बीच दोबारा बैठक होगी जिसमें कई और मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। वहीं संजय राउत ने महाराष्ट्र के राजनीति के बदले स्वरूप को लेकर ट्वीट किया है।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट करके कहा है कि जिस-जिस पर ये जग हंसा है, उसी ने इतिहास रचा है। संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना को भगवान इंद्र के सिंहासन का प्रस्ताव मिले तब भी वह भाजपा के साथ नहीं आएगी। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और राकांपा के साथ वाला त्रिदलीय गठबंधन जब सत्ता में आएगा तब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद उनकी पार्टी को ही मिलेगा। अटकलें थी कि भाजपा मुख्यमंत्री पद शिवसेना के साथ साझा करने को तैयार है। इस बारे में सवाल पर राउत ने कहा, ”प्रस्तावों के लिए वक्त अब खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र की जनता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।

शिवसेना का सफर
19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की
1989 लोकसभा-विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा
1995 के बीच शिवसेना-भाजपा की महाराष्ट्र में सरकार रही
1998 में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन बनाया
1999 से 2014 तक दोनों दल विपक्ष में रहे
2004 उद्धव ठाकरे को शिवसेना की कमान
2005 राज ठाकरे ने शिवसेना को अलविदा कहा
2012 बाला साहेब ठाकरे का निधन
2014 सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन टूटा, बाद में मिलकर सरकार बनाई
2018 जनवरी में शिवसेना ने भाजपा से रिश्ता तोड़ा
2019 फरवरी में फिर दोनों दल एक साथ आए
2019 अक्तूबर में दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा
2019 नवंबर में शिवसेना भाजपा से फिर अलग हुई

उद्धव ठाकरे की जीवन यात्रा    

महाराष्ट्र की राजनीति के शिखर पुरूष रहे शिवसेना संस्थापक बाल केशव (बालासाहेब) ठाकरे के घर 27 जुलाई, 1960 को जन्में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

उद्धव ठाकरे का पारिवारिक जीवन :
जन्म- 27 जुलाई, 1960
पत्नी- रश्मि ठाकरे
बेटा – आदित्य ठाकरे, तेजस ठाकरे
कुल संपत्ति- लगभग 40 करोड़ रूपये
पिता – बाल केशव ठाकरे
माता – मीणा ठाकरे
भाई – बिंदुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे
शौक- बैडमिंटन खेलना, पुस्तकें पढ़ना और फ़ोटोग्राफ़ी करना
स्कूल- बाल मोहन विद्या मंदिर स्कूल, दादर, मुंबई
कॉलेज- सर जमशेदजी जीजीभाय स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई विश्वविद्यालय

राजनीतिक यात्रा :
– 1985 के मुंबई महानगरपालिका के चुनावों में भूमिका निभाई।
– 1991 में शिवसेना के एक कार्यक्रम से राजनीति में औपचारिक पदार्पण हुआ।
– 1997 के मुंबई महानगरपालिका के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई।
– 2002 में उनके नेतृत्व में शिवसेना ने बीएमसी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
– 2003 में शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए।
– 2004 में शिवसेना के अध्यक्ष बने।
– 2006 से वह शिवसेना के मुख्य पत्र सामना के संपादक।
– 2014 में मोदी लहर होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 63 सीटें जीतीं थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी ने मन की बात में जिस आदिवासी दंपती की प्रशंसा की, पंचायत ने उसे गांव से निकाला
Next Article दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली को एक यूटी बनाएगी सरकार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?