मुम्बई : तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के 2023 में मुम्बई में होने वाले वर्षावास को ऐतिहासिक उपलब्धिमय बनाने के लिए मुम्बई स्तरीय मीटिंग का आयोजन 24 नवम्बर को तेरापंथ भवन माजीवाड़ा ठाणे में आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ व मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है।
तेरापंथ सभा मुम्बई के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तातेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस दिन से पुज्यवर ने मुम्बई में चार्तुमास की घोषणा की उसी दिन से मुम्बई नगरी में उत्साह एवम प्रसन्नता का वातावरण है।
आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने बताया कि रविवार को होने वाली मीटिंग में सम्पूर्ण तेरापंथ श्रावक समाज की भावनाओं एवम रचनात्मक ठोस सुझावों को जानने के लिए मुम्बई स्तरीय मीटिंग हो रही है।पुज्यवर का चार्तुमास ऐतिहासिक के साथ उपलब्धियो से भी परिपूर्ण हो।
मुम्बई सभा के पूर्व कार्याध्यक्ष मनोहर गोखरू के अनुसार मीटिंग की तैयारियों में तेरापंथ सभा-मुम्बई, तेरापंथी सभा ठाणे, एवम स्थानीय संस्थाएँ, तेरापंथ महिला मंडल-मुम्बई, ठाणे, समस्त तेयुप परिषदें ,प्रोफेशनल फोरम, अणुव्रत समिति -मुंबई ,श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन , आचार्य महाप्रज्ञ विधा निधि फाउंडेशन सहित मुम्बई एवम स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारी तैयारिओं में लगे हुए है ।
मुम्बई तेरापंथ समाज की अहम मीटिंग तेरापंथ भवन ठाणे में 24 को

