मुंबई:महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर विभिन्न दल रोजाना बैठकें कर रहे हैं। एनसीपी-कांग्रेस की बुधवार की बैठक के बाद आज शिवसेना ने कहा है कि सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि एक दिसंबर से पहले सरकार का गठन हो जाएगा। वहीं, सरकार बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां मुंबई में बैठक भी करेंगी।
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को विश्वास जताया था कि राज्य में अगले महीने तक उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा था कि राज्य में सरकार बनने की तस्वीर अगले दो दिनों में स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने संवाददाताओं से बताया था कि हम लोग सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आगले दो दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी और शिवसेना के नेतृत्व में दिसंबर तक सरकार बन जाएगी।

