सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जलगांव में मंगल भावना समारोह उत्साह से संपन्न, मंगल भावनाएं देने वालों की लगी होड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जलगांव में मंगल भावना समारोह उत्साह से संपन्न, मंगल भावनाएं देने वालों की लगी होड़

Last updated: November 20, 2019 2:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जलगांव। चातुर्मास का समय आध्यात्मिक आरोहण का समय होता है ।सन 2019 का चातुर्मास हमने जलगांव शहर में किया आज वहां से मंगल प्रस्थान का समय उपस्थित हो गया है। चातुर्मास प्रवास में श्रावक समाज ने ज्ञान ,दर्शन आदि के क्षेत्र में अपने पुरुषार्थ का सम्यक नियोजन किया है। आचार्य महाप्रज्ञ जी के शताब्दी वर्ष के शुभारंभ से ले जैन विद्या परीक्षा की परिसंपन्नता तक के सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ परिसंपन्न हुए। जनता ने संघ प्रभावना की दृष्टि से इस चातुर्मास को विशेष माना ।राजा प्रदेशी के आख्यान से प्रेरणा ले रमणीय हो आप  पुनः  अरमणीय न हो जाना । तेरापंथ सभा द्वारा आयोजित मंगल भावना समारोह में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने  ये उद्धार व्यक्ति किए।
प्रबुद्ध साध्वी डॉ॰ योगक्षेमप्रभा जी ने कहा- चातुर्मास काल में समायोजित विशेष कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में सभी संस्थाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई देशव्रत एवं तप की आराधना में भी ज्ञानशाला से लेकर तेरापंथ सभा के सभी सदस्यों ने हमारी प्रेरणा स्वीकार की। महिला मंडल की सक्रियता तो देखती ही बनती थी नवगठित कन्या मंडल और किशोर मंडल की सदस्य ने भी  समय समय पर अपनी संघ प्रभावक प्रस्तुतियां दीं ।
साध्वी लावण्यप्रभाजी ,साध्वी कुंदनयशाजी,साध्वी  मुदितप्रभा जी मधुरप्रभा जी ने समवेत रुप मे भावपूर्ण  गीत का संगान किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष माणकचंदजी बॆद  ,तेयुप अध्यक्ष राजेश धाडेवा  ,महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला छाजेड़  टीपीएफ अध्यक्षा वर्षा चौरड़िया ने अपने भावपूर्ण उद्धार व्यक्त किए खानदेश सभा के अध्यक्ष अनिल जी सांखला ने चातुर्मास को ऐतिहासिक बताया। तपस्विनी बहन कंचन छाजेड़ के नेतृत्व में कन्या मंडल ने प्रासंगिक गीत का सुमधुर संगान  किया।
संतोष छाजेड , उमा सांखला, शशि सुराणा ,नम्रता सेठिया, माणकचंदजीचोरड़िया ,ठाकरमल जी सेठिया शुभकरण जी बॆद, प्रकाश जी कोठारी ,  वीणा ,हिमांशु एवं सानवी छाजेड़ ,सुश्री आकांक्षा राका नेहा लुणिया ,मानसी सामसुखा, सरला ललवाणी, मुस्कान डागा ,मास्टर आरव सेठिया ने अपने प्रस्तुति दी। सुनीता चोरडिया, शशि सुराणा, जया लोढा, हिमांशु पारस सेठिया ने अत्यंत भावपूर्ण गीतिका की प्रस्तुति दी। विराट रैली के साथ-साथ साध्वी श्री का अणुव्रत भवन से मंगल प्रस्थान हुआ । मंगल भावना समारोह का संचालन नीरज समदरिया ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 50 वर्षों के बाद तेरापंथ के नाथ पधारे मैसूर
Next Article वसई में “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?