फिल्म स्टार अजय देवगन और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर सोमवार को मंगलवार को पीवीआर जुहू में रिलीज किया गया। इस मौके पर अजय देवगन, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी के अलावा तमाम हस्तियों ने शिरकत की। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तानाजी’ में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक डायलॉग से, जिसमें सुना जाता है कि लोग वसीयत में बहुत कुछ छोड़ जाते हैं, मैं तेरे लिए कर्ज छोड़कर जा रहा हूं…इस मिट्टी की आजादी।
अजय देवगन ने अपने अंदाज में एंट्री की और अपने एक्सप्रेशन से दिल जीत लिया। सैफ की एक्टिंग काफी दमदार दिखी है तो वहीं काजोल ने भी अपने करेक्टर को बखूबी निभाया। हालांकि काजोल का रोल ट्रेलर में थोड़ा कम दिखा। फिल्म के डायलॉग्स काफी शानदार है और म्यूजिक भी बैकग्राउंड में गजब है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ भरपूर ड्रामा भी है। ट्रेलर में सैफ और अजय का किरदार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
अजय देवगन-सैफ अली की ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर हुआ लांच, 10 जनवरी को होगी रिलीज

