मुंबई। चेंबूर महिला मंडल ने नारीलोक के करनीय कार्य के अंतर्गत “स्व से शिखर “तक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंगलाचरण किया गया। जिसमें इस माह के नारी लोक के संकल्प (चौबीसी की प्रथमगीतिका) का संगान किया गया।
‘स्व से शिखर तक’ स्पीच कंपटीशन रखा गया ,जिसमें बहनों ने अच्छी प्रस्तुति दी सभी प्रतियोगियों ने अपने अपने जीवन के सफर में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बताया और स्स्व से शिखर तक पहुंचने के कुछ प्रेरणादायक रास्ते बताएं इसमें प्रथम कुसुम जी हिरण, द्वितीय नैना जी कोठारी तृतीय भावना जी बडाला रही वह जज की भूमिका मीना जी साबदरा और तारा जी आच्छा निभाई। कार्यशाला में ‘मोटिवेटर मीना जी साबदरा’ को आमंत्रित किया गया,जिन्होंने प्रेक्षा ध्यान से शुरुआत की मैत्री करुणा प्रेम भावना व मध्यस्थ भावना से हमें स्व से शिखर तक की यात्रा का सफर तय कर सकते हैं बताया, जीवन में दृढ़ संकल्प का होना अनिवार्य होता है।
मुम्बई महिला मंडल से क्रान्ति जी सुराणा व अंजू जी कोठारी की सम्माननीय उपस्थिति रही। कन्या मंडल में जिनकी शादी होने वाली है उन कन्याओं का विदाई समारोह रखा गया निकिता सिंघवी और माया गांधी को विदाई दी गई,तथा गिफ्ट के रूप में महिला मंडल की साड़ी भेंट दी। संयोजिका वनिता जी बाफना ने महिला मंडल की सूचना दी और आगे के कामों से अवगत कराया। संचालन सहसंयोजिका लीना जी सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष वनीता जी चंडालिया ने किया। कार्यक्रम में 40 बहनों की उपस्थिति रही। अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी। नमस्कारमहामंत्र ,वन्दनपाठ,सामयिक पाठ की लिखित परीक्षा ली गई प्रथम द्वितीय तृतीय को प्राइज़ दिए गए।
चेंबूर महिला मंडल का “स्व से शिखर तक” कार्यक्रम संपन्न

