सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-एनसीआर में आज भी प्रदूषित हवा से नहीं मिली राहत, दो दिनों के लिए स्कूल बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली-एनसीआर में आज भी प्रदूषित हवा से नहीं मिली राहत, दो दिनों के लिए स्कूल बंद

Last updated: November 14, 2019 8:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण शुक्रवार तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया। लोगों को घर से बाहर न निकलने और जहां तक संभव हो, घर से काम करने की सलाह दी गई है। प्रदूषण के ‘आपातकालीन’ स्तर तक पहुंचने के कारण कोयला आधारित उद्योगों को भी 15 नवंबर तक उत्पादन रोकने का आदेश दिया।
ईपीसीए ने हॉट मिक्स प्लांट्स और स्टोन क्रेशर पर भी 15 नवंबर तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण कार्य और तोड़-फोड़ पर 4 नवंबर को प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, बहादुरगढ़, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत और पानीपत में कोयला और अन्य ईंधन आधारित उद्योगों पर भी 15 नवंबर तक रोक लगाने का आदेश दिया था। दिल्ली में पाइप्ड नैचुरल गैस का उपयोग न करने वाले उद्योगों को भी इस दौरान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
प्रदूषण से लड़ने के लिए जापानी तकनीक पर विचार करें: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वायु प्रदूषण से स्थाई समाधान के लिए, हाइड्रोजन आधारित जापानी टेक्नोलॉजी को अपनाने की संभावना पर काम करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने इस काम में तेजी लाने के लिए 3 दिसंबर को कोर्ट में रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एसए बोबडे की बेंच ने कहा- सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने खुद कोर्ट को बताया था कि जापान की एक यूनिवर्सिटी के शोध में वायु प्रदूषण कम करने की संभावना दिखाई गई थी। कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए इसकी उपयोगिता पर विचार करें।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से एक्यूआई डाटा मांगा
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ऑड-ईवन लागू किए जाने के फैसले पर केजरीवाल सरकार को एक बार फिर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को 1 अक्टूबर से 14 नवंबर तक का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डाटा देने को भी कहा है। साथ ही, पिछले साल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक का एक्यूआई डाटा भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश वकील संजीव कुमार की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की, ब्रिक्स राष्ट्र को सामाजिक सुरक्षा समझौते पर विचार-विमर्श करने को कहा
Next Article शीतकालीन सत्र में अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट पर बिल ला सकती है सरकार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?