नई दिल्ली:खुदरा (रिटेल) महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 4.62% पर पहुंच गई। यह जून 2018 (4.92%) के बाद सबसे ज्यादा और पिछले 15 महीने में पहली बार आरबीआई के मध्यम अवधि लक्ष्य (4%) से अधिक है। सितंबर में 3.99% थी। सरकार ने बुधवार को महंगाई दर के आंकड़े जारी किए।
खाद्य महंगाई दर 7.89% पहुंची
खाद्य वस्तुएं ज्यादा महंगी होने की वजह से अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ। खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 7.89% पहुंच गई। सितंबर में 5.11% थी। महंगाई बास्केट में इसका 50% से ज्यादा योगदान होता है। खाद्य महंगाई में पिछले कुछ महीनों से लगातार इजाफा हो रहा है। मई में यह 1.83% थी।
सब्जियां सबसे ज्यादा महंगी, बिजली-ईंधन सस्ते हुए
| वस्तु | अक्टूबर में महंगाई दर |
| सब्जियां | 26.10% |
| फल | 4.08% |
| धान | 2.16% |
| मांस-मछली | 9.75% |
| अंडा | 6.26% |
| दाल एवं संबंधित उत्पाद | 11.72% |
| बिजली-ईंधन | (-)2.02% |
आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा में वक्त ब्याज दरें तय करते वक्त खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है। पिछली समीक्षा बैठक में दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान 3.5% से 3.7% बरकरार रखा था, लेकिन आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वजहों से महंगाई बढ़ने का जोखिम भी बताया था।

