पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के चातुर्मास की परिसम्पन्नता होने पर मृगसर कृष्णा एकम 13 नवंबर को प्रातःकाल प्रदेशी राजा का व्याख्यान देकर तेरापंथ भवन से चातुर्मासिक मंगल विहार किया। मंगल विहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए
चातुर्मासिक मंगल विहार रैली में केसरिया साड़ी पहनी हुई महिला मंडल की बहने जय घोष करते हुए सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। मध्य में मुनिश्री जिनेश कुमार जी, मुनिश्री परमानंद जी की प्रसन्नमुद्रा में सभी को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। संतों के पीछे किशोर मंडल, तेरापंथ युवक परिषद्, सभा और अणुव्रत समिति आदि के पदाधिकारी सदस्य आदि भाई सफेद गणवेश में जयघोष करते हुए नयनाभिराम दृश्य उपस्थित कर रहे थे। रैली में सबसे आगे जैन ध्वज व ज्ञानशाला के बच्चे, कन्या मंडल की कन्याएँ चल रही थी। रैली में पालघर, बोईसर, मनोर, विरार, वसई, सफाला आदि क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंगल विहार रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए धर्मेश हीरालाल जी सिंघवी के निवास स्थल पर पहुंचकर समारोह रूप में परिवर्तित हो गई।
इस अवसर पर स्वागत गीत सिंघवी परिवार की बहनों ने प्रस्तुत किया। हसमुख बाई सिंघवी ने वर्धापना गीत प्रस्तुत किया। धर्मेश सिंघवी, संगीता सिघवी ने संतों का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सभा के मंत्री लक्ष्मीलालजी राठौड़, वसई सभा के अध्यक्ष मोहनलालजी गुंदेचा, भगवतीलालजी जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा जीवन एक महाकाव्य है। जिसका एक एक खंड नई अनुभूति करा सकता है। एक एक अध्याय जीवन को आलोकित कर सकता है। जीवन को आलोंकित करने का महत्वपूर्ण घटक सत्संगत है। सत्संगत दिव्य औषध है। सत्संगत से जीव सिद्धि को प्राप्त होता। क्षणभर की सत्संगत व्यक्ति को भव समुद्र से पार करा देती है। सत्संगत से व्यक्ति सुख को प्राप्त होता है। सत्संगत से विचारों की शुद्धि होती है। नकारात्मक चिंतन से व्यक्ति अशुद्ध पुदगलो को ग्रहण करता है। अशुद्ध पुदगलो के कारण व्यक्ति हॄदयगात को भी प्राप्त हो सकता है। सत्संगत से सकारात्मक चिंतन का विकास होता है। चातुर्मासिक विहार करके हिरालाल जी सिघवी के निवास स्थल पर आए। यह धार्मिक परिवार है।
कार्यक्रम का संचालन मुनि श्री परमानंद जी ने किया आभार ज्ञापन उपासक मीठालाल जी सिघवी ने किया। संतों का विहार कार्यक्रम 14 नवंबर केलवा रोड, 15 नवंबर सफाले, 16 नवंबर वैतरणा, 17 नवंबर विरार, 18 नवंबर को वसई रहेगा। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 का चातुर्मासिक मंगल विहार

