सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-बांग्लादेश के बीच सातवीं टेस्ट सीरीज कल से, अब तक टीम इंडिया नहीं हारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत-बांग्लादेश के बीच सातवीं टेस्ट सीरीज कल से, अब तक टीम इंडिया नहीं हारी

Last updated: November 13, 2019 9:49 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई:भारत-बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच गुरुवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये सातवीं टेस्ट सीरीज होगी। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी। दोनों टीमों के बीच पहली टेस्ट सीरीज नवंबर 2000 में खेली गई थी। तब टीम इंडिया ने ढाका में एकमात्र टेस्ट को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। दोनों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज फरवरी 2017 में खेली गई थी। तब टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए एकमात्र टेस्ट को 208 रन से जीत लिया था।

भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक खेल जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 से 26 नवंबर तक ईडन गार्डन्स पर दूसरा टेस्ट खेलेंगी। यह मुकाबला डे-नाइट होगा। दोनों टीमें पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलेंगी। एसजी कंपनी की गुलाबी गेंद से पहली बार कोई टेस्ट होगा।

दोनों टीमों के बीच खेली गई सीरीज के नतीजे

साल सीरीज में टेस्ट मेजबान देश कौन जीता
2000 1 बांग्लादेश  भारत 1-0 से जीता
2004 2 बांग्लादेश भारत 2-0 से जीता
2007 2 बांग्लादेश भारत 1-0 से जीता
2010 2 बांग्लादेश भारत 2-0 से जीता
2015 1 बांग्लादेश सीरीज ड्रॉ
2017 1 भारत भारत 1-0 से जीता

सचिन दोनों देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
दोनों देशों के खिलाड़ियों की प्रदर्शन की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने सात टेस्ट में सबसे ज्यादा 820 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच शतक लगाए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपने करियर का हाईएस्ट स्कोर (248 नाबाद) बनाया था। सचिन का औसत 136.66 रहा। वहीं, बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए सबसे ज्यादा रन मोहम्मद अशरफुल ने बनाए। उन्होंने छह टेस्ट में 42.88 की औसत से 386 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया।

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

बल्लेबाज टेस्ट रन औसत शतक अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 7 820 136.66 5 0
राहुल द्रविड़ 7 560 70.00 3 1
गौतम गंभीर 4 381 76.20 2 1
सौरव गांगुली 5 371 61.83 1 3
मुरली विजय 3 295 73.75 2 0

वर्तमान टीम में कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए
भारत की वर्तमान टीम की बात करें तो कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 2 टेस्ट में 256 रन बनाए। इस दौरान एक शतक लगाया। उनका औसत 85.33 का रहा। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन की पारी खेली थी। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 2 टेस्ट में 69.33 की औसत से 208 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेला। इसमें उन्होने दो अर्धशतकों की मदद से 137 रन बनाए थे।

जहीर खान दोनों टीमों में सबसे सफल गेंदबाज
दोनों टीमों के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान सबसे सफल साबित हुए हैं। उन्होंने सात टेस्ट में 31 विकेट लिए। इस दौरान मैच में उनका बेहतरीन प्रदर्शन 149 रन देकर 10 विकेट रहा। वहीं, इरफान पठान 2 टेस्ट में 18 विकेट लिए। इस दौैरान मैच में 96 रन देकर 11 विकेट उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। बांग्लादेश की बात करें तो दो साल के लिए प्रतिबंधित शाकिब अल हसन ने 6 टेस्ट में 15 विकेट लिए। मोहम्मद रफीक ने 5 टेस्ट में 15 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

गेंदबाज टेस्ट विकेट
जहीर खान 7 31
इरफान पठान 2 18
अनिल कुंबले 4 15
ईशांत शर्मा 5 13
रविचंद्रन अश्विन 2 11

वर्तमान टीम में ईशांत के सबसे ज्यादा विकेट
दोनों देशों की बात करें तो 15 सदस्यीय टीम में शामिल ईशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 5 टेस्ट में 13 विकेट लिए। इस दौरान 95 रन पर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने 2 टेस्ट में 11 विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की बात करें तो तेज गेंदबाज तईजुल इस्लाम ने दो टेस्ट में तीन विकेट लिए। वहीं, महमूदुल्लाह ने तीन टेस्ट में दो विकेट लिए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों पर 5 दिन में 50 लाख रु से ज्यादा खर्च
Next Article भारत का करारा जवाब, पाकिस्तानी सेना की तीन चौकियां तबाह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?