By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध करार देने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध करार देने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश

Last updated: November 12, 2019 2:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन: श्रीलंका मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है। उसकी संसद ने ‘खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम’ से जुड़े एक बिल को पास कर दिया। इस बिल के पास होने के बाद श्रीलंका में मैच फिक्सिंग को अपराध माना जाएगा। मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़ा ये नया कानून हर खेल पर लागू होगा। माना जाता है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) द्वारा श्रीलंका में मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों की जांच की गई थी। इसी जांच की वजह से इस बिल का मसौदा तैयार किया गया।

एक क्रिकेट वेबसाइट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि इस कानून के तहत अगर कोई इंसान खेल में भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है तो उसे दस साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा उसे भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इस कानून के दायरे में मैच ऑफिशियल के साथ ही पिच क्यूरेटर भी आएंगे। अगर पिच क्यूरेटर सट्‌टेबाजों के हिसाब से पिच तैयार करने का दोषी पाया जाता है तो उसे भी जेल जाना पड़ेगा।

एंटी करप्शन यूनिट के साथ मिलकर खेल मंत्रालय ने ड्राफ्ट तैयार किया

श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने इस बिल को संसद में पेश किया था। जिसका पूर्व कप्तान अर्जुन रणातुंगा ने संसद में समर्थन किया था। अर्जुन रणातुंगा मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। खेल मंत्रालय ने बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के दौरान आईसीसी की एसीयू के साथ मिलकर काम किया था।

सट्‌टेबाजों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी छुपाना भारी पड़ेगा

इस बिल में उन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जो सट्‌टेबाजों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद भी जानकारी छुपाएंगे। इसका मतलब अब श्रीलंकाई क्रिकेटरों को सट्‌टेबाजों द्वारा संपर्क करने की सूरत में जानकारी न सिर्फ एसीयू को देनी होगी, बल्कि सरकार द्वारा नियुक्त स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट को भी बताना होगा। यह इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में आईसीसी ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। उन्होंने सट्‌टेबाज द्वारा संपर्क करने की जानकारी एसीयू को नहीं दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, अभी कुछ दिनों तक रहेंगी वेंटिलेटर पर
Next Article डे-नाइट टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा ने कहा- फ्लड लाइट में खेलना मुश्किल हो सकता है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?