By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ये 3 जानलेवा बीमारियां युवाओं को बना रही हैं अपना शिकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

ये 3 जानलेवा बीमारियां युवाओं को बना रही हैं अपना शिकार

Last updated: November 7, 2019 11:54 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

व्यस्त लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी खराब आदतों की वजह से आजकल युवाओं में क्रॉनिक डिजीज का खतरा ज्यादा देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में लगभाग 61 प्रतिशत मौतें सिर्फ गैर-संक्रामक बीमारियों की वजह से होती हैं।

गैर-संक्रामक बीमारियों में हृदय रोग, डायबीटीज स्ट्रोक, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के नाम शामिल हैं। यही वो बीमारियां हैं जिनकी वजह से लगभग 23 प्रतिशत जनसंख्या पर अकाल मत्यु का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि साल 2017 में  WHO ने भारत सहित अन्य कई देशों को भी इन बीमारियों से होने वाली अकाल मत्यु के प्रति चेताया था।

इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में गैर-संक्रामक रोगों की वजह से लगभग 70 प्रतिशत मत्यु होती है। बता दें, साल 2016 में भारत में लगभग 58 लाख 17000 मौतें हृदय रोग, डायबीटीज और कैंसर की वजह से हुईं थीं। जिसका प्रमुख कारण लोगों की बदली हुई लाइफस्टाइल को माना गया।

क्या है क्रॉनिक डिजीज-
क्रॉनिक डिजीज या नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज ऐसी बीमारियां होती हैं जो लंबी अवधि और आनुवंशिक होती हैं। ये बीमारियां संक्रमण से एक-दूसरे को नहीं फैलती लेकिन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होती हैं। साल 2017 के मुकाबले साल 2018 में इस तरह की बीमारियों ने दोगुनी रफ्तार से युवाओं को अपना निशाना बनाया है। गैर-संक्रामक बीमारियों में हृदय रोग, डायबीटीज स्ट्रोक, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के नाम शामिल हैं।

 क्रॉनिक डिजीज की वजह-
तंबाकू सेवन, अनहेल्थी डायट, ऐलकॉहॉल, और फिजिकल इनऐक्टिविटी, इन बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण हैं। इन बीमारियों में भी सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत मौतें हृदय रोग से होती हैं। जिसके बाद, श्वास रोग से 22 प्रतिशत मौतें, कैंसर से 12 प्रतिशत और डायबीटीज से 3 प्रतिशत मौतें होती हैं।

गैर-संक्रामक रोग के लक्षण- 
गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) हमारी जीवनशैली के कारण हो रहे हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को लगातार हानि पहुंचाते हैं। बात अगर डायबिटीज की करें तो इसके लक्षणों में आमतौर पर देखा जाता हैं कि व्यक्ति को बार-बार पेशाब आता है। जरूरत से ज्यादा प्यास लगना। भरपूर नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होना और जरूरत से ज्यादा भूख का अहसास होना शामिल है। डायबिटीज को स्वस्थ जीवनशैली और खानपान पर नियंत्रण के जरिए काबू में लाया जा सकता है।

जबकि कैंसर के कई लक्षण होते हैं। इनमें पेशाब में खून आने से लेकर रात में खूब पसीना आने तक शामिल है। अगर आपको खाना नहीं पचता और आपके दिल की धड़कन बढ़ी रहती है और तेजी से वजन घट रहा है तो फौरन डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

वहीं हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से समय के साथ धीरे-धीरे हार्ट, किडनी और शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देते हैं। यही वजह है कि हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हाइपरटेंशन में व्यक्ति को चक्कर आना, धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाना, सिर दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।

गैर-संक्रामक रोग से बचने के उपाय-
-तंबाकू का सेवन करने से बचें।
-अपने वजन को नियंत्रित रखें।
-हेल्दी डाइट फॉलो करें।
-अधिक टीवी देखने से बचें।
-धूम्रपान और ज्यादा शराब पीने से बचें।
-समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहें।
-नींद पर्याप्त लें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या केस : फैसले वाले दिन आतंकी खतरे का इनपुट, बढ़ाई गई सुरक्षा
Next Article ऑफिस का शोर-शराबा बना सकता है आपको हृदय रोगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?