मुंबई:राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा- हमारी पार्टी और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। भाजपा और शिवसेना को सरकार गठन के लिए जनता ने वोट िदया है। इन दोनों को जल्द से जल्द राज्य में सरकार का गठन करना चाहिए। हम और कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
पवार ने शिवसेना के साथ गठबंंधन कर सरकार बनाने के सवाल को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा और शिवेसना दोनों 25 सालों से गठबंधन के साथी हैं। दोनों आज नहीं तो कल साथ आ ही जाएंगे। अगर हमारे पास संख्याबल होता तो हम किसी का इंतजार नहीं करते। कांग्रेस और राकांपा 100 का आंकड़ा नहीं पार कर पा रहे हैं। हम विपक्ष में बैठेंगे।’ हालांकि, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हुसैन दलवई ने संजय राउत से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया- बातचीत सकारात्मक रही। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस और राकांपा को काम करना चाहिए।
शिवेसना और भाजपा जल्द सरकार का गठन करें: पवार

