By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पवार ने कहा- भाजपा-शिवसेना को जनादेश मिला, वे सरकार बनाएं; हम विपक्ष में बैठेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

पवार ने कहा- भाजपा-शिवसेना को जनादेश मिला, वे सरकार बनाएं; हम विपक्ष में बैठेंगे

Last updated: November 6, 2019 2:36 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना को जनादेश मिला है। उन्हें ही सरकार बनाना चाहिए। हमें तो विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। मैं चार बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। अब इसकी कोई इच्छा नहीं है।

भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार पर पवार ने यह भी कहा, ‘‘शिवसेना और राकांपा की सरकार का सवाल ही कहां है। वे (भाजपा-शिवसेना) बीते 25 साल से साथ हैं। आज या कल, वे फिर से साथ आ जाएंगे। विकल्प एक ही है कि भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं। राष्ट्रपति शासन को दूर रखने का यही एकमात्र तरीका है।’’ 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, लेकिन सरकार के गठन को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं है। शिवसेना और भाजपा दोनों मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी हुई हैं।

पवार से मिले थे राउत

बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। राउत ने कहा, ‘‘पवार देश और राज्य के बड़े नेता हैं। वे महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात को लेकर चिंतित हैं। इसी संबंध में उनसे चर्चा हुई।’’ इससे पहले संजय राउत ने कहा था, ‘‘हमारी ओर से न तो कोई प्रस्ताव आएगा और न जाएगा। जो पहले तय हुआ था उसी पर बात होगी। ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर चुनाव से पहले सहमति बनी थी। उसी के मुताबिक गठबंधन हुआ था।’’

हमने शिवसेना को प्रस्ताव भेजा: भाजपा

मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनादेश दिया है। हमने शिवसेना को प्रस्ताव भेजा है और हमें उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला। हम अगले 24 घंटे तक उनके जवाब का इंतजार करेंगे। हमारे दरवाजे खुले हैं।

फडणवीस ने संघ प्रमुख से मुलाकात की
राज्य में सरकार गठन को लेकर पैदा हुए गतिरोध के बीच मंगलवार रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। इससे पहले सुबह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सलाहकार किशोर तिवारी ने संघ प्रमुख को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने भागवत से आग्रह किया है कि वे सरकार गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मध्यस्थता कराएं, ताकि भाजपा और शिवसेना के बीच जारी विवाद का सहमति से हल निकल सके।

‘शिवसेना सामंजस्य की भूमिका में आए’
भाजपा के प्रस्ताव भेजने पर राउत ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए लिखित आश्वासन चाहिए। इसके जवाब में भाजपा नेता और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। हम भारत और पाकिस्तान हैं क्या? हम शिवसेना के इतने दुश्मन बन गए हैं कि एक-दूसरे का कोई मुंह नहीं देखेंगे। शिवसेना को सामंजस्य की भूमिका अपनानी चाहिए।

राष्ट्रपति शासन की नौबत नहीं आएगी : राकांपा
राकांपा प्रवक्ता विधायक नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन की नौबत नहीं आने देंगे। यदि शिवसेना ने तय किया तो हम महाराष्ट्र में वैकल्पिक सरकार दे सकते हैं। दरअसल,  राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि राकांपा शिवसेना के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकती है और कांग्रेस इसे बाहर से समर्थन दे सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जलगांव कन्यामण्डल ने आयोजित किया ‘हेल्दी रिलेशन हैप्पी मी टोक शो’
Next Article प्याज फिर हुआ महंगा, बाजारों में भाव 100 रुपये प्रति किलो पहुंचा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?