वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि हथियारों पर नियंत्रण रखने के लिए रूस और चीन के साथ समझौता करेंगे। हम इस पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूस-चीन इस मसले पर वार्ता करना जरूर पसंद करेंगे। हम परमाणु हथियारों के अप्रसार की बात कर रहे हैं तो समझौते में रूस-चीन के अलावा अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रपति ट्रम्प रूस के एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या उन्होंने न्यू स्ट्रैटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (स्टार्ट) का विस्तार करने की मांग की है।
इससे पहले भी अमेरिका-रूस के बीच समझौता हुआ
रूस और अमेरिका के बीच न्यू स्टार्ट को लेकर प्राग (चेक गणराज्य) में 8 अप्रैल 2010 को समझौता हुआ था। यह समझौता 5 फरवरी 2011 में लागू हुआ। यह डील 1991 में दोनों देशों के बीच हुए स्टार्ट की जगह लाई गई थी। इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों और बमों-मिसाइलों की लॉन्चिंग की सीमा पर नियंत्रण करना था।

