सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीजेआई ने कहा- एनआरसी भविष्य के लिए मूल दस्तावेज, बेवजह की बयानबाजी ने नुकसान किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सीजेआई ने कहा- एनआरसी भविष्य के लिए मूल दस्तावेज, बेवजह की बयानबाजी ने नुकसान किया

Last updated: November 4, 2019 9:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस रंजन गोगोई ने असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने का समर्थन किया। उन्होंने इसे भविष्य के लिए मूल दस्तावेज बताया। जस्टिस गोगोई ने कहा- इससे पहले राज्य में अवैध प्रवासियों की संख्या के बारे में केवल अनुमान लगाया जाता था। इसके चलते राज्य में घबराहट, भय, अराजकता और हिंसा का दौर शुरु हो गया था। जस्टिस गोगोई ने कहा कि एनआरसी कोई नया या अद्भुत विचार नहीं है। 1951 में ही इस पर काम किया जा चुका है और वर्तमान एनआरसी केवल 1951 के आंकड़ों को दुरुस्त करने की कवायद भर है। जस्टिस गोगोई यहां ‘पोस्ट कॉलोनियल असम (1947-2019)’ नाम की किताब के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
सीजेआई ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरोप लगाने की प्रवृत्ति बढ़ी
सीजेआई ने कहा, “उद्देश्य स्पष्ट है, अवैध प्रवासियों की संख्या जानने के लिए एक प्रक्रिया तय होनी बहुत जरूरी थी, जो वर्तमान एनआरसी के जरिए हो रही है। न इससे कम, न इससे ज्यादा। एनआरसी इसके लिए सबसे शांतिपूर्ण तरीका है। इसके जरिए राज्य के लोग क्षेत्र की संस्कृति और समुदाय को प्रभावित करने वाली गलतियों को सुधारने की उम्मीद रखते हैं। ”
एनआरसी को लेकर उन्होंने कहा, “यह चीजों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया है। एनआरसी कोई कामचलाऊ दस्तावेज नहीं है। 19 लाख या 40 लाख मायने नहीं रखते। यह भविष्य के लिए आधार दस्तावेज है। यह ऐसा दस्तावेज है, जिस भविष्य में अपने अधिकार के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है। मेरी नजर में एनआरसी का यही विशिष्ट मूल्य है।”
संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी को लेकर जस्टिस गोगोई ने कहा, “ऐसे लोग लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आधारहीन और प्रेरित आरोप लगाते हैं। उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना इनका लक्ष्य होता है। इनका मकसद तब पूरा होता है, जब तथ्य नागरिकों की पहुंच से दूर कर दिए जाते हैं और अफवाहों की बहुतायत होती है। असम और उसके विकास का मुद्दा अज्ञानी लोगों की बयानबाजी का शिकार हुआ है।”
सीजेआई ने कहा- संस्थाओं की कार्यप्रणाली का मीडिया और विशेष तौर पर सोशल मीडिया के जरिए आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा, “यह सार्वजनिक तौर पर कहने की जरूरत है कि जिन लोगों ने एनआरसी और इसे लागू करने की समय सीमा पर आपत्ति जताई, वो आग से खेल रहे हैं। काम करने वाली संस्थाओं से जवाबदेही की मांग करने की आदत पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।”
असम में अंतिम एनआरसी 31 अगस्त को जारी की गई थी, जिसमें 19 लाख आवेदनकर्ताओं के नाम हटा दिए गए थे। कुल 3, 30, 27, 661 लोगों ने एनआरसी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 3, 11, 21, 004 के नाम सूची में शामिल कर लिए गए थे, जबकि 19, 06, 657 लोगों के नाम छोड़ दिए गए थे। 31 दिसंबर, 2017 की आधी रात को जारी एनआरसी के ड्राफ्ट में 1.9 लोगों के नाम प्रकाशित किए गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article करतारपुर कॉरिडोर की तस्वीरें शेयर कर इमरान खान बोले- सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार
Next Article इमरान के इस्तीफे की मोहलत समाप्त, प्रदर्शनकारियों ने दी पूरा देश बंद करने की धमकी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘रामायणम्’ के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश के बच्चों के मन में उठे सवाल, एक्टर्स ने बताया रिएक्शन
entertainment
November 3, 2026
राह रिकॉर्ड्स ने सिंगर-सॉन्गराइटर अमन का दूसरा सिंगल ‘तन्हा मैं’ रिलीज़ किया
entertainment
November 3, 2026
करण टैकर के ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की दूसरे सीज़न के साथ होगी वापसी; मार्च में शुरू होगी शूटिंग
entertainment
November 3, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का म्यूजिकल धमाका, ‘तू मिल जाए’ बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना
Mumbai / Maharshtra
November 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?