सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केंद्र व व्हाट्सएप आमने-सामने: सरकार के आरोप पर कंपनी ने दिया ये जवाब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

केंद्र व व्हाट्सएप आमने-सामने: सरकार के आरोप पर कंपनी ने दिया ये जवाब

Last updated: November 2, 2019 9:52 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि व्हाट्सएप के शीर्ष अधिकारियों के साथ जून से लेकर सितंबर के बीच हुई कई दौर की बातचीत में कंपनी ने एक बार भी पेगासस हैकिंग मामले का उल्लेख नहीं किया। जबकि इस दौरान सरकार उसके समक्ष फेक न्यूज और अफवाहों के स्रोत का पता लगाने के लिए कह रही थी। इसलिए उसकी मंशा पर सरकार को संदेह है।
केंद्र सरकार के सूत्रों ने प्रश्न उठाया कि कहीं यह व्हाट्सएप संदेशों के स्रोत की जानकारी तथा जवाबदेही तय करने के लिए कोई कदम उठाने से सरकार को रोकने के लिए कंपनी की ओर से कोई अडंगा जैसी चाल तो नहीं है? सरकार हैकिंग मामले के खुलासे के समय को लेकर भी सवाल कर रही है। यह इस कारण महत्वपूर्ण हो जाता है कि केंद्र सरकार ने देश में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के उपाय के लिए उच्चतम न्यायालय से तीन महीने का समय मांगा है।
सूत्रों ने आशंका जाहिर की कि यह एक साजिश के तहत हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार दुर्भावनापूर्ण संदेशों की सामग्री के बजाय उसका स्रोत जानने पर आगे भी जोर देगी। पहले भी इस मुद्दे को व्हाट्सएप के समक्ष उठाया गया है।
व्हाट्सएप का जवाब: मई में ही दी थी जानकारी
केंद्र सरकार के सूचना नहीं देने के दावे के बीच फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि मई में हमने एक सुरक्षा मुद्दे को हल किया और संबंधित भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सरकारी अधिकारियों को सूचित किया था। इसके बाद से ही हमने लगातार निशाने पर आए यूजर्स की पहचान की और उनसे कहा कि वो अदालतों को कहें कि अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म एनएसओ की जिम्मेदारी तय की जाए।
पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत सरकार की मांग से सहमत है, जिसमें लाखों भारतीयों की निजता सुरक्षा को स्पष्ट करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी सभी भारतीय नागरिकों की निजता की सुरक्षा की जरूरत के बारे में भारत सरकार के कड़े बयान से सहमत है। प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी उपभोक्ताओं के मैसेजेज की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। हम भारत सरकार से सहमत हैं कि यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी मिलकर सुरक्षा को कमजोर करने के प्रयास करने वाले हैकर्स से उपयोगकर्ताओं की रक्षा कर सकें। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा था कि सरकार व्हाट्सएप पर भारत के नागरिकों की निजता के उल्लंघन को लेकर चिंतित है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आम लोगों के मुकाबले कर्मचारियों की सेहत पर 8 गुना ज्यादा खर्च करती है सरकार
Next Article आजादी मार्च: हमलावर विपक्ष बोला- इमरान सरकार से पीछा छुड़ाने का वक्त

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेतन शर्मा और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 19, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ हासिल कर जोड़े गौरवपूर्ण अध्याय
social
October 18, 2026
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर
entertainment
October 18, 2026
दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
social
October 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?