बमाको: माली में पूर्वोत्तर में स्थित मनेका क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों ने सैन्य चौकी पर हमला किया। इसमें 53 सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने फेसबुक के जरिए यह जानकारी दी। फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली। गवर्नर ने घटना को लेकर संवेदनाएं जताईं। पिछले महीने बुर्किना फासो सीमा पर दो आतंकियों के हमले में 40 जवानों की मौत हुई थी।
माली के संचार मंत्री याया सांगरे ने ट्वीट किया, ‘‘सैन्य चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद घटनास्थल से 54 शवों को निकाल लिया गया है। इनमें एक नागरिक भी शामिल है।’’ बुर्किना फासो और मनेका आतंकी संगठन अलकायदा और दाएश के कब्जे वाला माना जाता है। यहां इन आतंकियों के कई समर्थक भी हैं।
माली:आतंकियों ने सैन्य चौकी पर हमला किया, 53 सैनिकों की मौत

