सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कटु वाणी को सहन करने वाला होता है महान : आचार्य महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कटु वाणी को सहन करने वाला होता है महान : आचार्य महाश्रमण

Last updated: October 31, 2019 8:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

शांतिदूत ने प्रदान की जीवन को प्रेमपूर्ण बनाने की प्रेरणा

31-10-2019 गुरुवार, कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता-शांतिदूत-अहिंसा यात्रा के प्रणेता-महातपस्वी, महाप्रज्ञ पट्टधर आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल पाथेय में फरमाते हुए कहा कि अहिंसा की साधना करने वाले व्यक्ति को अप्रिय वाणी को भी सहन करना चाहिए। अगर कोई कठोर या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करें तो उस परिस्थिति में भी शांति रखनी चाहिए। किसी के कहने से नहीं बल्कि अपने गुणों से व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं बनता है। गुस्से और आवेश के बिना शांति से भी प्रतिकार किया जा सकता है। आवेश भी एक प्रकार की अग्नि है जिसमें व्यक्ति को झुलसना नहीं चाहिए। आवेश या गुस्सा किसी भी परिस्थिति में हो, किसी भी स्थान पर हो नुकसानदेह होता है। गुस्से से अगर किसी को कुछ बोला जाए तो वह एक या दो बार बात सुनेगा तीसरी बार वह आपका प्रतिकूल जवाब देने लग जाएगा। वही बात अगर प्रेम से बोली जाए तो इसका जवाब सकारात्मक और प्रेममय मिलेगा। किसी व्यक्ति को अगर जवाब देने का अवसर मिले तो कोशिश यह रहे कि जवाब जबान से ना देकर अपने काम से दिया जाना चाहिए।
आचार्यप्रवर ने आगे कहा अगर व्यक्ति का किया काम बोलेगा तो निंदक स्वतः ही शांत होते जाएंगे। जीवन में कुछ लोग ईंट का जवाब पत्थर से देने में विश्वास रखते हैं परंतु इसका जवाब अगर फूल से दिया जाए तो भी कई बार परिस्थितियां अच्छी हो जाती है। हर जगह जीवन में अकड़ काम नहीं आती कहीं-कहीं पर झुकना भी अच्छा हो सकता है। सामने वाला झुके ना झुके हमारा व्यवहार अगर प्रेम पूर्वक रहेगा तो हमारी आत्मा पवित्र बनेगी। हमें अपनी आत्मा को पवित्र रखने के लिए अप्रिय वाणी को सहन करना चाहिए। चाहे किसी भी संस्था हो कोई भी परिवार को सहन करने से समस्या का समाधान हो जाता है और कई बार समस्या उत्पन्न होने से पहले ही समाप्त हो जाती है। केवल छोटे ही नहीं बल्कि मुखिया को भी सहन करने की क्षमता रखनी चाहिए। उग्रता से परिस्थितियां बिगड़ जाती है। दो बात की चार बात सुनाना आसान होता है परंतु हमें अपनी ताकत को परिस्थिति को और बिगाड़ने में नहीं बल्कि परिस्थिति को सुधारने में समाहित करनी चाहिए।
प्रवचन के दौरान मुनि दिनेशकुमारजी की संसारपक्षीय माता साध्वी श्री सोम्यमूर्ति की जीवनी “जननी” का लोकार्पण चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री मूलचंद नाहर, दीपचंद नाहर और साध्वीश्री के परिवारजनों ने किया। प्रवचन में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री लूणकरण छाजेड़ ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। ज्ञानशाला परिवार की तरफ से गीतिका की प्रस्तुति की गई।
दोपहर में महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन हेतु कर्नाटका कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. सी. सतीश (के.सी.एस) पधारे। आपश्री ने गुरूदेव के दर्शन – सेवा का लाभ लिया।
आचार्यश्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, बेंगलुरु के महामंत्री श्री दीपचंद नाहर व कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश लोढ़ा श्री बाबूलाल जी पोरवाल ने आपश्री का सम्मान किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्पाईवेयर जासूसी मामले पर बोले रविशंकर- नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित है सरकार
Next Article सोनिया गांधी ने कहा- मोदी सरकार में असहिष्णुता और हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नांदिया में “नमामि मात महोत्सव-2026” का यादगार आयोजन सम्पन्न
Mumbai / Maharshtra
September 7, 2026
दक्षिण मुंबई एवं सह-ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस का भव्य आयोजन
social
September 7, 2026
दक्षिण मुंबईः जीवन का वरदान है तपस्या, मनोहरदेवी डागलिया की तप अनुमोदना संपन्न
social
September 7, 2026
संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां
entertainment
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?