अधिकतर लोग सेहतमंद रहने के लिए दूध समेत सभी डेयरी उत्पादों का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं। लेकिन, एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इन स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के अधिक सेवन से पुरुषों की सेहत को खतरा हो सकता है।
अध्ययन का कहना है कि मक्खन, दूध, दही, छाछ और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को स्वस्थ आहार की सूची में रखा जाता है। ज्यादातर लोग चीज, मक्खन, पनीर व क्रीम का रोज सेवन करते हैं जो कि सेहत के लिहाज से सही नहीं है। बहुत ज्यादा डेयरी उत्पादों के इस्तेमाल से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
विश्लेषण में हुआ खुलासा : यूके की मेयो क्लीनिक के विशेषज्ञों ने 47 अध्ययनों के परिणामों का विश्लेषण किया जो आहार और बीमारी से संबंधित थे। विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित रूप से डेयरी उत्पादों का सेवन करने वाले 76 फीसदी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना ज्यादा थी। हालांकि, इस अध्ययन की आलोचना भी की जा रही है और लोग इस विषय पर और अध्ययन करने की सलाह दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अध्ययन में इस बात का भी जिक्र किया जाना चाहिए कि आखिर डेयरी उत्पादों की कितनी मात्रा शरीर के लिए खतरनाक हो *सकती है।
अधिक डेयरी उत्पाद लेने से बढ़ जाता है इंसुलिन : माना जाता है कि ज्यादा मात्रा में डेयरी उत्पाद खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड इंटरनेशनल के अनुसार, प्रोटीन और शरीर की कोशिकाएं एक साथ मिल जाती हैं।
प्रोस्टेट कैंसर यूके के अनुसार है कि डेयरी उत्पादों में मौजूद कैल्शियम बीमारियों को भी बुलावा देता है। हालांकि, वैज्ञानिक इस परिणाम पर पूरी तरह सहमत नहीं हैं। अध्ययन में इस बात का भी जिक्र है कि विदेशों में पुरुषों में तेजी से प्रोस्टेट कैंसर बढ़ *रहा है।
सेहत-
-डेयरी उत्पादों का ज्यादा सेवन करने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर बढ़ रहा है।
– अधिक मात्रा में डेयरी उत्पाद खाने से शरीर में इंसुलिन बढ़ता है।
-विदेशों में पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे प्रोस्टेट कैंसर के मामले।

