मुंबई:ऋषि कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋषि कपूर मीडिया फोटोग्राफर्स पर भड़क रहे हैं। दरअसल, ऋषि कपूर दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए जाते हैं और फोटोग्राफर्स के शोर से वो परेशान हो जाते हैं और चिल्लाते हुए उन्हें शांत रहने के लिए कहते हैं।
वीडियो में ऋषि कपूर कहते हैं, शोर मत मचाओ, आप चुप रहिए। हम लोगों को अपनी इज्जत रखनी चाहिए। लोगों को नहीं बोलना चाहिए की फिल्म वाले कितना धमाल करते हैं।
हालांकि इस बीच जब बैंड वाला ऋषि कपूर से पूछता है कि हम बजा सकते हैं क्या तो इस पर ऋषि कपूर कहते हैं, हां जरूर बजाइए। ये तो आपका काम है।
दिवाली के मौके पर ऋषि कपूर को आया गुस्सा

