नई दिल्ली:भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में 27 अक्टूबर, 1947 को पहली बार कदम रखा था। सेना, पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। इस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर साल 27 अक्टूबर को ‘इन्फेंट्री डे’ के तौर पर मनाया जाता है।
जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के अनुरोध पर, भारत सरकार ने पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमणकारियों से मुकाबले के लिए सेना भेजी थी। 27 अक्टूबर, 1947 को भारतीय सेना ने कश्मीर की जमीन पर कदम रखा था। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिल्ली से श्रीनगर तक सेना के परिवहन और कबायली आक्रमण से मुकाबले की रणनीति तैयार की थी। इसके बाद भारतीय विमान सफदरजंग हवाई अड्डे से सैन्य दल को लेकर श्रीनगर पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री ने सैनिकों के साहस की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें ‘इन्फेंट्री डे’ पर सैनिकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ने मोदी ने ट्वीट किया- “इन्फेंट्री डे पर हमारे सभी पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं। हमारी इन्फेंट्री (पैदल सेना) ने कर्मठता और पराक्रम की मिसाल पेश की है। उत्कृष्ट सेवा के लिए हर भारतीय सैनिकों का ऋणी है।”
आजाद भारत की जमीन पर पहले आक्रमण का जवाब देते हुए, सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन के जवानों ने कबायली आक्रमणकारियों को खदेड़ दिया था। इस तरह सेना के जवानों ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी।
पाकिस्तानी आक्रमणकारियों से मुकाबले के लिए 1947 में आज के दिन जम्मू-कश्मीर पहुंची थी भारतीय सेना

