नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में 2018 में पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादियों ने 328 बार घुसपैठ की कोशिश की और इसमें 143 बार आतंकी अपनी कोशिशों में कामयाब हुए। गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है। इसमें कहा गया है कि पिछले साल 614 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें 257 आतंकवादी मारे गए, जबकि 91 सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए। इस दौरान 39 नागरिकों की भी मौत हुई।
| साल | घुसपैठ की कोशिश | सफलता |
| 2018 | 328 | 143 |
| 2017 | 419 | 136 |
| 2016 | 371 | 119 |
| 2015 | 121 | 33 |
| 2014 | 222 | 65 |
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, “जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ पर सेना कार्रवाई करती है। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के हताहत होने और आतंकी घटनाओं की संख्या 2018 में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा रहीं। जम्मू-कश्मीर में 1990 में आतंकवाद का प्रभाव बढ़ने के बाद से 31 मार्च 2019 तक 14,024 नागरिकों और 5,273 सुरक्षा बलों के जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
| वर्ष | आतंकी घटनाएं | आतंकवादियों की मौत | शहीद जवानों की संख्या | नागरिकों की मौत |
| 2018 | 614 | 257 | 91 | 39 |
| 2017 | 342 | 213 | 80 | 40 |
| 2016 | 322 | 150 | 82 | 15 |
| 2015 | 208 | 108 | 39 | 17 |
| 2014 | 222 | 110 | 47 | 28 |

