डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम की बर्फी रहेगी बेस्ट, जिसे वो सेहत की फ्रिक किए बिना खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
मावा- 2 कप, ड्रायफ्रूट्स- 1/2 कप (बारीक कटे हुए), इलायची- 1/4 चम्मच, जावित्री पाउडर- चुटकीभर
विधि :
नॉन-स्टिक कढ़ाई में मावा और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भूनें। अब इसमें इलायची पाउडर और जावित्री पाउडर मिक्स कर दें। अब किसी एल्यूमीनियम प्लेट को मक्खन या घी से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। इसमें ये मिक्सचर डालकर 5 घंटे तक अच्छे से ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद इन्हें बर्फी के शेप में काट लें।

