अमराईवाड़ी। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञानशाला के बच्चों का रखा गया। जिसमें ज्ञानशाला के 35 बच्चों मे से 16 बच्चों ने भाग लिया और सुंदर सुंदर ड्राइंग बनाकर लाए।
अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंघवी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में बताया। संगठन मंत्री नैना मांडोत ने भी बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।
साध्वीश्री विज्ञानश्रीजी ने सभी बच्चों को दीपावली के बारे मैं बताते हुए पटाखे नहीं जलाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला देवी चिप्पड़, श्रीमती सुशीला देवी हिरण, श्रीमती नयना मांडोत और श्रीमति रिंकू चिप्पड की उपस्थिति रही। ड्राइंग कंपटीशन में निर्णायक तेयूप पूर्व अध्यक्ष श्रीमान सतीशजी चोरड़िया एवं श्रीमती अल्काजी डूंगरवाल रहे। कंपटीशन में प्रथम लक्ष्य हिरण, द्वितीय नीवी पगारिया एवं तृतीय युवराज सिसोदिया रहे।महिला मंडल द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया गया।
