सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोहित एक सीरीज में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरा शतक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोहित एक सीरीज में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरा शतक

Last updated: October 20, 2019 7:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

रांची: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में पहली पारी में 3 विकेट पर 224 रन बना लिए। रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने नाबाद 117 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे 82 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण 58 ओवर के बाद खेल नहीं हो सका। रोहित ने अपनी 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके इस सीरीज में कुल 17 छक्के हो गए। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

रोहित ने करियर का छठा शतक लगाया
रोहित ने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। रहाणे ने 21वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित-रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 185 रन की साझेदारी की। इससे पहले विराट कोहली 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने आउट किया। कगिसो रबाडा ने पहले विकेट के तौर पर मयंक अग्रवाल को 10 रन और फिर पुजारा को शून्य पर आउट किया।

रोहित ने विदेश में एक भी शतक नहीं लगाया
रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।

रोहित ने 11 पारियों में 9वीं बार 50+ स्कोर बनाया

किसके खिलाफ पहली पारी दूसरी पारी कब
द. अफ्रीका 100*       – अक्टूबर 2019
द. अफ्रीका 14       – अक्टूबर 2019
द. अफ्रीका 176 127 अक्टूबर 2019
श्रीलंका 65 50* दिसंबर 2017
श्रीलंका 102*    – नवंबर 2017
न्यूजीलैंड 51*    – अक्टूबर 2016
न्यूजीलैंड 02 82 सितंबर 2016
न्यूजीलैंड 35 68* सितंबर 2016

एक सीरीज में भारतीय ओपनर्स के सबसे ज्यादा शतक

किसके खिलाफ शतक कब
दक्षिण अफ्रीका 5* 2019-20
वेस्टइंडीज 4 1970-71
वेस्टइंडीज 4 1978-79
श्रीलंका 4 2009-10

रोहित एक सीरीज में 3 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर

खिलाड़ी शतक खिलाफ कब
सुनील गावस्कर 4 वेस्टइंडीज 1970-71
सुनील गावस्कर 4 वेस्टइंडीज 1978-79
सुनील गावस्कर 3 ऑस्ट्रेलिया 1977-78
रोहित शर्मा 3* द. अफ्रीका 2019-20

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पनवेल में वर्किंग वूमन्स हॉस्टेल का उद्घाटन
Next Article हॉरर फिल्म ‘आई नो यू’ में नजर आएंगी निकिता सोनी, जनवरी में होगी रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?