सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कार या बाइक नहीं इंडिया की इन जगहों पर लें साइकिल से घूमने-फिरने का मज़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

कार या बाइक नहीं इंडिया की इन जगहों पर लें साइकिल से घूमने-फिरने का मज़ा

Last updated: October 18, 2019 11:47 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

घूमने का मतलब सिर्फ डेस्टिनेशन कवर करना नहीं होता बल्कि उस जगह के खानपान, कल्चर और अलग-अलग तरह के एडवेंचर से भी रूबरू होना होता है। ग्रूप और सोलो जैसे ही रोड ट्रिप का भी अपना अलग ही मज़ा होता है और वो भी जब आपकी सवारी साइकिल हो। जी हां, साइकिलिंग करते हुए आराम से उस जगह की हर एक चीज़ के बारे में जानना। हालांकि, इसके साथ डेस्टिनेशन तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता लेकिन एडवेंचर के शौकीन इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक है तो इंडिया में साइकिलिंग के लिए कौन से जगहें बेस्ट हैं, इसके बारे में जानेंगे।
बैंगलुरु से नंदी हिल्स
अगर आप शहर के आसपास कहीं जाकर वीकेंड एन्जॉय करने की सोच रहे हैं तो निकल जाएं नंदी हिल्स की ओर। जहां जाकर आपको एहसास होगा कि क्यों टीपू सुल्तान ने इस जगह को चुना था गर्मियों के सैरगाह के लिए। मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बड़ा ही खूबसूरत है और इसे एडवेंचरस बनाते हैं उसमें मिलने वाले तकरीबन 40 मोड़, जो मानसून सीज़न में थोड़े खतरनाक हो जाते हैं। साइकिलिंग करते हुए यहां तक पहुंचना थोड़ा टफ है लेकिन उतना ही एन्जॉयफुल भी।
मुंबई से अलीबाग
मुंबई में रहने वालों के लिए वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर अलीबाग बहुत ही बेहतरीन जगह है। बीच और दूर-दूर पर खुले मैदान आपका स्वागत करते नज़र आएंगे। साइकिल राइडिंग के लिए ये रूट है परफेक्ट। हरे-भरे पहाड़ और साफ-सुथरी सड़कें आपके सफर को बनाएंगी सुहाना। मानसून के बाद इस जगह पर कैंपिंग करने वालों की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिलती है तो इस हिसाब से अपना ट्रिप प्लान करें। साल के शुरू के कुछ महीनों तो रात की राइडिंग के लिए भी सेफ एंड बेस्ट होते हैं।
कलिमपोंग से जुलूक
समुद्र तल से 3078 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जुलूक है तो छोटा सी जगह लेकिन एडवेंचर एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट। साइकिल राइडिंग के लिए ये रूट है थोड़ा रिस्की क्योंकि रास्ते में कई सारे घुमावदार मोड़ आते हैं जिनपर गिरी बर्फ आपके सफर में बाधा पहुंचा सकती है। इसलिए इस रूट पर साइकिलिंग करते वक्त थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
बोमडिला से तवांग
ये सफर भी थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। बस आपको अपनी स्टेमिना पर फोकस करना होगा। हरे-भरे जंगल, चावल के खेत और ऊंची-नीची ढलान वाली सड़कें रोमांच का अलग ही एहसास कराती हैं। तो अगर आप तैयार है इस एडवेंचर के लिए तो गर्मियों का टाइम बेस्ट होता है यहां आने के लिए। मॉनसून और सर्दियों में यहां सफर करना आसान नहीं होता।
सोमनाथ से दीव
सोमनाथ से दीव जाने का रास्ता भी बहुत ही खूबसूरत और शानदार है। नारियल के पेड़ और समुद्र का नज़ारा आपके सफर को बनाएंगे सुहाना। बीच में ऐसी कई सारी जगहें मिलती हैं जो घूमने के लिए हैं बेस्ट। उनमें से ही एक है गिर नेशनल पार्क। इसके अलावा और भी कई तरह के पशु-पक्षियों के दीदार के लिए ये जगह है बेहतरीन।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इन बातों का रखेंगे ख्याल, तो आसानी से कम कर पाएंगे अपना वजन
Next Article ‘से नो टू प्लास्टिक’ कार्यक्रम में वसई क्षेत्र को मिला द्वितीय स्थान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?