सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जलगांव में happy and harmonious family seminar  ने फहराया परचम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जलगांव में happy and harmonious family seminar  ने फहराया परचम

Last updated: October 16, 2019 10:48 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

जलगांव। महान दार्शनिक आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर देशभर में 100 सेमिनार की आयोजना मैं जलगांव में हैप्पी एंड  हारमनियस फैमिली सेमिनार पूर्ण सफल रहा।आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा-६ के पावन सानिध्य में यह सेमिनार आंचलिक स्तर पर होटल क्रेज़ी होम्स में आयोजित किया गया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के  तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार में राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा जी बोहरा और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद जी कच्छारा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज को परिवार के संतुलन के सूत्र सिखाएं। इस अवसर पर खानदेश के विभिन्न क्षेत्रों तथा स्थानीय अन्य जैन समाज की महिला मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी निर्वाण श्री जी ने कहा-परिष्कार और प्रोत्साहन सुखी एवं संतुलन परिवार का स्वर्णिम सूत्र है।परिवार के सुख की नीव बुराइयों के परिष्कार पर टिकी हुई है ।जब प्रारंभ में परिष्कार नहीं होता तो छोटा पौधा वृक्ष बन जाएगा फिर उखाड़ कर फेंकना बड़ा जटिल काम होगा। परिवार में सब प्रकार के लोग होते हैं उनकी अच्छाइयों को प्रोत्साहन दे प्रोत्साहन से विकास को नई रफ्तार मिलेगी।आज राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद जो की सुलझी हुई प्रबुद्ध बहने है।संघीय स्तर पर उनकी क्षमताएं सब को लाभान्वित कर करेगी।
प्रमुख वक्ता साध्वीश्री डॉ.योगक्षेम प्रभा जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा-शांतिपूर्ण सहवास जीवन क स्वर्ग है। अहंकार,आवेश और सहनशीलता नरक के बीच है। जिस परिवार के सदस्य परस्परता के साथ एक दूसरे को पुष्ट करते हैं वह खुशहाल परिवार है। पारिवारिक शांति, चिंतन में अनाग्रह, मैत्री, प्रमोदभाव यह संतुलित परिवार के आधार है।
उत्साही व कर्मठ राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा बोहरा ने अपनी सारगर्भित वक्तव्य में कहा-अपने संयुक्त परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जीने वाले अब एक और बड़े परिवार में आई हूं इस परिवार में एक हारमोनियम रिश्ता बनने का आशीर्वाद लेने में साध्वी श्री के चरणों में आई हूं परिवार की समरसता जिंदगी को खुशहाल और संतुलित बनाती है उन्होंने पानी और दूध की घटना से जीवन की स्वस्थता  व  रिश्तो की मधुरता की बहुत मार्मिक प्रस्तुति दी।
कर्मठ एवं प्रतिभावान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद जी कच्छारा ने अपने विशेष वक्तव्य में कहा परिवार शब्द में पारिवारिक सामंजस्य  क सार समाया हुआ है।परिवार का”प”परस्पर प्रेम भाव की वृद्धि का संकेत करता है।  रिश्तो में मधुरता का घातक है”र”अक्षर। “वा”वार्तालाप हो तो परिवार पुष्ट होता।  वह वार्तालाप हो तो परिवार पुष्ट होता है।  आखिर में महत्वपूर्ण है रग रग में समर्पण। उन्होंने साध्वी श्री के प्रति विशेष कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साध्वी श्री डॉ योगक्षेम प्रभा जी के विशेष सहयोग के लिए  हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की। जलगांव क्षेत्र को खूब-खूब बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रज्ञा अष्टकम से हुआ।जिसे साध्वी लावण्या प्रभाजी व साध्वी कुंदनयशा जी ने प्रस्तुति दी। सेमिनार की संयोजिका व सह संयोजिका संतोष छाजेड़ व उमा  सांखला ने समागत का स्वागत किया।मंडल की कर्मठ अध्यक्षा निर्मला छाजेड़ ने अपने भाव प्रकट किए।
साध्वी लावण्यप्रभा जी,साध्वी कुंदनयशा जी,साध्वी मुदित प्रभाजी व साध्वी मधुरप्रभा जी ने एक महत्वपूर्ण गीत से परिवारिक समरसता का संदेश दिया। महिमामयी महाश्रमण जी के संदेश का वाचन अमिता सेठिया ने किया।स्थानीय मंडल से सुनीता चौरडिया,जयश्री लोढ़ा आदि के ग्रुप ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। कन्या मंडल ने”जहां डाल डाल पर” गीत की भव्य एवं रोचक प्रस्तुति दी। युवती मंडल ने एक सरस रोचक भव्य लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी।जिसे साध्वी योगक्षेम  प्रभाजी ने सेमिनार हेतु बनाया।राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान स्थानीय पदाधिकारियों ने किया। इस सेमिनार का मंच संचालन उपाध्यक्ष नम्रता सेठिया व मंत्री  रीटा बैद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनीता समदड़िया ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुरेश दामू भोले ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को साधुवाद देते हुए नारी शक्ति को जागरूकता से समाज में संवाद स्थापित करने की प्रेरणा दी उन्होंने बड़े ही सारगर्भित व सरस वक्तव्य से सब को भावविभोर कर दिया।
सेमिनार प्रातः 9:00 से मध्याह्न 2:00 बजे तक सुव्यवस्थित रूप से चला इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्रीमान माणकचंद जी बैद,तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्रीमान राजेश जी धाडेवा, खानदेश सभा अध्यक्ष अनिल जी सांखला ने मंडल को शुभकामनाएं देते हुए आज के सेमिनार को ऐतिहासिक बताया सेमिनार में भोजन व्यवस्था की विशेष सहयोगी चंद्रकला देवी चौरडिया व शांति देवी बोथरा का भी साहित्य से सम्मान किया गया।
आमदार श्री सुरेश दामू भोले  का पचरंगी दुपट्टे व साहित्य से सम्मान किया गया। इस सेमिनार में भुसावल,बुरहानपुर, चालीसगांव नेपानगर,नसीराबाद,मनमाड,सेंदूर्नी,पहुर, जामनेर,अमलनेर आदि क्षेत्रों से तथा लायंस क्लब जलगांव,महेश्वरी समाज, गणगौर मंडल,अरिहंत मंडल,जैन महिला मंडल,सुशील मंडल की बहने ने अच्छी संख्या में भाग लिया। यह जानकारी रीटा बैद ( मंत्री) ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमराईवाड़ी में सात दिवसीय ‘से टू नो प्लास्टिक’ अभियान का सफल आयोजन
Next Article प्रकाश माली की शानदार भजन संध्या में प्रवीणा ठाकुर ने भजन सुना लोगों को किया मंत्रमुग्ध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?