By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

Last updated: October 15, 2019 11:32 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र के रूप में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में आगामी पांच साल में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही संकल्प पत्र में ग्रामीण इलाकों में तीस हजार किलोमीटर तक सड़क बनाने की भी बात कही गई है। बीजेपी के इस संकल्प पत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देवेंद्र फड़णवीस की फोटो सामने में दिख रही है, जिसके ऊपर मराठी भाषा में स्लोगन है- संपन्न, समृद्ध और समर्थ महाराष्ट्र का संकल्प पत्र।

महाराष्ट्र संकल्प पत्र की मुख्य बातें-
महाराष्ट्र संकल्प पत्र को जारी करते वक्त बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने निम्न वादे किए-

  • आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे
  • पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाएंगे
  • मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करेंगे
  • कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे
  • आने वाले 5 वर्षों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना सुनिश्चिम करेंगे
  • आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण करेंगे।
  • 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर  रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराएंगे
  • 2022 तक प्रत्येका घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे।
  • मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे
  • राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ेंगे
  • ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाएंगे
  • भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चिम करेंगे

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वामन पुराण में उल्लेख है करवा चौथ का, पांच चीजों के बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत
Next Article थोड़ा-थोड़ा हंसना जरूर चाहिए… 100 रोगों की एक दवा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?