By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत को दहलाने की साजिश: बालाकोट में ट्रेनिंग ले रहे हैं 50 कुख्यात आतंकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारत को दहलाने की साजिश: बालाकोट में ट्रेनिंग ले रहे हैं 50 कुख्यात आतंकी

Last updated: October 15, 2019 8:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान के जिस बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को भारतीय वायुसेना ने नेस्तनाबूत किया था, अब वहां फिर से आतंकवादी ट्रेनिंग दी जा रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स ने सबसे पहले यह खबर दी थी कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बालाकोट स्थित अपने उस आतंकी ठिकाने को फिर से जिंदा कर लिया है, जहां करीब आठ महीने पहले भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था। अब समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इंटेलीजेंस इनपुट के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान के बालाकोट में करीब 45-50 हार्डकोर आतकियों और आत्मघाती हमलावरों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार के टॉप सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर में आत्मघाती हमलावरों समेत 45-50 कुख्यात आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें कुछ सुसाइड बॉम्बर भी शामिल हैं। बता दें कि इसी साल फरवरी में भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बाद इस शिविर को छह महीने के लिए बंद कर दिया गया था।
भारतीय खुफिया एजेंसियां इस प्रशिक्षण शिविर पर लगातार नजरें रख रही हैं। इसमें तकनीक के जरिये निगरानी शामिल है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो बालाकोट में प्रशिक्षण हासिल कर चुके कुछ आतंकवादियों को भारतीय सुरक्षा कैंपों को निशाना बनाने के लिए कश्मीर भी भेजा जा चुका है।
पिछले महीने सेना प्रमुख जेनरल बिपिन रावत ने भी इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंप फिर से सक्रिय हो गया है और वहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानें ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर बमबारी की थी और कैंप को तबाह कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। मगर भारत सरकार ने इसके सबूत भी दिए। दरअसल, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें करीब 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसी के जवाब में भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश की कमर तोड़ी थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FATF में अलग-थलग पड़ा PAK, ‘डार्क ग्रे’ सूची डाला जा सकता है उसका नाम
Next Article कांग्रेस ने समाज को जाति-संप्रदाय के आधार पर बांटा, सरकार सुपरसोनिक गति से विकास कर रही: राजनाथ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?