मुंबई:ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। रिलीज के बाद महज 11 दिन में वॉर का ओवर ऑल कलेक्शन 250 करोड़ पहुंच गया है। वॉर से आगे अब केवल शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह है, जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन 278.24 करोड़ रुपए है।
ऐसे पार किए पड़ाव : ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार वॉर के हिन्दी वर्जन का कलेक्शन 246.80 करोड़ रुपए है। जबकि इसके तमिल और तेलुगु वर्जन का कलेक्शन मिलकर 257.75 करोड़ पहुंच गया है।
दिन | कमाई |
पहला दिन | 53.35 करोड़ |
दूसरा दिन | 77.7 करोड़ |
तीसरा दिन | 100.15 करोड़ |
चौथा दिन | 128.85 करोड़ |
पांचवां दिन | 166.25 करोड़ |
छठा दिन | 187.75 करोड़ |
सातवां दिन | 216.65 करोड़ |
आठवां दिन | 228.55 करोड़ |
नौवां दिन | 238.35 करोड़ |
दसवां दिन | 245.95 करोड़ |
ग्यारहवां दिन | 257.75 करोड़ |
ओवरसीज में भी दिखा रही कमाल : नॉर्थ अमेरिका में भी ऋतिक की यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई है। यूएस और कनाडा को मिला फिल्म ने 3.2 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। वॉर ने ऋतिक की ही फिल्मों जिंदगी न मिलेगी दोबारा, बैंग बैंग, सुपर 30, जोधा अकबर, कृष 3 और अग्निपथ को पीछे छोड़ दिया है।