मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वाधान में दहिसर महिला मण्डल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनकी विशाल जन रैली में मिलकर उन्हें प्लास्टिक फ्री वीक जागरण का आगाज कराया तथा उन्हें ज्ञापन पत्र भी दिया। इसके साथ ही विधायक को भी ज्ञापन पत्र दिये तथा उन्होंने इस अभियान का समर्थन किया।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को पूरे देश मे सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार तथा महिलामण्डल के इस अभियान की जानकारी तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री तरूणा बोहरा व तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा ने दी। इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई, नगरसेवक जगदीश ओझा का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिलामण्डल एक जागृत व जागरूक मण्डल है। प्लास्टिक अवेयरनेस सप्ताह की जो मुहिम चलाई है उन्हें हमेशा बरकरार रखना है और दूसरों को जागृत करना है।
इस कार्यक्रम में अभातेमम की राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा बोहरा, तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई की अध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा, सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, प्रचार मंत्री कांताजी डूंगरवाल, परामर्शक सुशीला डूंगरवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजश्री डूंगरवाल, दर्शना डूंगरवाल, दहिसर संयोजिका नयना बम्ब, सह संयोजिका किंजल खिमेसरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी मण्डल की बहिनों का पूरा सहयोग रहा।
वर्तमान युग की “अपेक्षा, पर्यावरण की हो सुरक्षा”, दहिसर में प्लास्टिक फ्री वीक जन जागरण का आगाज
Leave a comment
Leave a comment