सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप:मैरीकॉम सेमीफाइनल में पहुंचीं, टूर्नामेंट में आठवां पदक पक्का किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप:मैरीकॉम सेमीफाइनल में पहुंचीं, टूर्नामेंट में आठवां पदक पक्का किया

Last updated: October 10, 2019 12:04 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

उलान उदे:भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम रूस में खेले जा रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कोलंबिया को इंगरित वेलेंसिया को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही मैरीकॉम ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में करियर का आठवां पदक पक्का किया। इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में उन्होंने थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को भी 5-0 से हराया था। मैरीकॉम पहली बार 51 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले उन्होंने सातों पदक 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीते थे।

मैरीकॉम ने शुरुआत अच्छी की और दूर से दाएं जैब का इस्तेमाल किया। वे दाएं हाथ से हुक भी लगा रही थीं। हल्के से बदले हुए स्टांस के साथ खेल रही मैरीकॉम बीच-बीच में चकमा देकर बाएं जैब से सटीक पंच लगाने में भी सफल रहीं। दूसरे दौर में दोनों मुक्केबाजों ने अच्छा किया, लेकिन मैरीकॉम अपनी विपक्षी से थोड़ा आगे रहीं। वे इंगरित के पास आते ही हुक का अच्छा इस्तेमाल कर रही थीं। तीसरे दौर में भी मैरीकॉम ने यही किया और जीत अपने नाम की।

मैरीकॉम वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला पदक 2001 में जीती थी

मैरीकॉम ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अब तक छह स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने पहला पदक 2001 में रजत जीता था। इसके बाद वे छह बार चैम्पियन बनने में कामयाब रहीं। उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। मैरीकॉम एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य जीतने में सफल रही हैं। इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वेे स्वर्ण जीती थीं। वे एशियन चैम्पियनशिप में 5 स्वर्ण, एक कांस्य और एशियन इंडोर गेम्स में एक स्वर्ण जीत चुकी हैं।

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मैरीकॉम के पदक

साल पदक
2018 स्वर्ण
2010 स्वर्ण
2008 स्वर्ण
2006 स्वर्ण
2005 स्वर्ण
2002 स्वर्ण
2001 रजत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री के लिए नया बोइंग 777 आएगा, इसे वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे
Next Article मानहानि केस : राहुल गांधी सूरत कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 10 दिसंबर को
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?