भागती-दौड़ती जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। वहीं, सेहत के अलावा त्वचा खासकर आपके चेहरे की त्वचा भी खास ख्याल मांगती है। प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच हम जाने-अनजाने त्वचा की कई परेशानियों का शिकार बन जाते हैं। इन परेशानियों में सबसे ऊपर नाम आता है पिम्पल, दाग-दब्बे और झारियों का, अगर आप भी इन परेशानियों से निपट रहे हैं, तो आप डाइट में ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं, जो आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए अच्छे हैं-
नीबू
नीबू का रस आपके पेट के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है। रोजाना नीबू पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आप नीबू के रस को सादा पानी या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
तरबूज
ज्यादातर लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है। ऐसे में आप तरबूज को खाने के अलावा इसके जूस को चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
दूध
आप जानते ही हैं, कि दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। आपको कम से कम रोजाना दो गिलास दूध पीना चाहिए। आप सुबह और रात में एक-एक गिलास दूध पी सकते हैं। आप चेहरे पर कच्चा दूध यानी बिना उबाला हुआ दूध भी लगा सकते हैं।
दही
दही से बना रायता या लस्सी आपके हाजमे को ठीक रखती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
सेब
आपको अपने खाने में रोजाना एक सेब जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही आप सेब को पीसकर उसमें से रस निकालकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। सेब से सिरका भी बनता है, जो चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है।
सेहत के साथ स्किन का ख्याल भी रखती हैं ये चीजें, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल
Leave a comment
Leave a comment