सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी सरकार देश में समान नागरिक आचार संहिता लागू करे:उद्धव ठाकरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मोदी सरकार देश में समान नागरिक आचार संहिता लागू करे:उद्धव ठाकरे

Last updated: October 9, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मोदी सरकार से देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने की मांग की। मुंबई में विजयादशमी पर अपनी पारंपरिक रैली में उन्होंने कहा कि लोग भाजपा से गठबंधन को लेकर हमसे सवाल पूछते थे। लेकिन आज कह सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए हमने भाजपा का साथ दिया। अब जितना जल्दी हो गृह मंत्री अमित शाह को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए।

उद्धव ने कहा, ”अयोध्या में राम मंदिर के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई और इसके निर्माण तक निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मोदी सरकार मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए। हम जान दे सकते हैं, लेकिन अपने वादे को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। ये शिवसेना की नीति है। हमने राम के नाम पर कभी राजनीति नहीं की। श्रीराम ने अपने पिता के लिए सबकुछ त्याग दिया। क्या हम उनके नाम पर राजनीति करेंगे?” उद्धव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी लोगों को छोड़कर शिव सैनिक किसी के सामने नहीं झुकते हैं।

‘शरद पवार, मायावती देश नहीं चला सकते’

शिवसेना अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, राकांपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”क्या आपको लगता है कि शरद पवार, मायावती या दूसरे कोई नेता देश को चला सकते हैं? इसीलिए हम केंद्र और राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हुए। सपा और बसपा के बीच एक गठबंधन उत्तर प्रदेश में हुआ था, जिसका हाल सब जानते हैं।”

‘मैंने पहली बार घड़ियालू आंसू देखे: ठाकरे 
उद्धव ने शरद पवार के भजीते अजित पवार के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों न्यूज में अजित पवार को रोते हुए देखा, पहली बार मैंने घड़ियालू आंसू देखे हैं। वे अपने कार्यकाय में बदले की राजनीति में शामिल रहे, लेकिन भरोसा दिलाते हैं कि हम इसे बढ़ावा नहीं देंगे। इस दौरान ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की मजबूत वापसी का दावा किया।

अगले साल शिवसेना अध्यक्ष के पीछे बैठेंगे फडणवीस: राउत

वहीं, संजय राउत ने कहा कि अब महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है। अगले साल दशहरा रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे के पीछे बैठे नजर आएंगे। शिवसेना का 124 सीटें जीतने का लक्ष्य है, मुझे उम्मीद है कि हमें कम से कम 100 सीटों पर कामयाबी मिलेगी। हमारी योजना सिर्फ चुनाव जीतने की नहीं है, बल्कि हम मंत्रालय पर अपना झंडा फहराना चाहते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 164 पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होगा, नतीजे 24 तारीख को आएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जिनपिंग की यात्रा से पहले चीन ने कश्मीर पर रुख बदला, कहा- मसला द्विपक्षीय तरीके से हल होना चाहिए
Next Article हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया, आज पार्टी का अस्तित्व बचाने का संकट:खुर्शीद
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?