पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा से नो टू प्लास्टिक अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए पनवेल के सबसे बड़े डांडिया रास आयोजन में हज़ारों की जन्मेदनी में ईश अभियान का आयोजन किया गया ! संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से प्लास्टिक मुक्ति अभियान में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर लोगों में प्लास्टिक थेली की जगह कपड़े की थेली वापरने का आह्वान करते हुए महिला मंडल ने कपड़ा थेलीयो का वितरण किया। साथ ही पनवेल महानगरपालिका के वरिष्ठ नगर सेवक अनिल भगत दर्शना भोईर ओर नितिन पाटिल द्वारा ईश अभियान को समर्थन दिया गया। इस कार्यक्रम में सोसायटी मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महापोर कविता चोथमल सभागारनेता परेश ठाकुर पनवेल शहर भाजप कोषाध्यक्ष संजय जैन, दशरथ म्हात्रे, अर्चना ठाकुर सहित अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की मिडिया प्रभारी अलका मेहता, अणुव्रत क्षेत्रीय सहसंयोजक शिव देवड़ा, तेयूप पनवेल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश काँठेड, कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती, महिला मंडल सहसंयोजिका वर्षा चंडालिया, डिम्पल चोधरी सहित मंजू बापना, अनीता चोरडिया, रेखा बापना, सीमा बाबेल, कविता मेहता, रचना बापना, भावना बापना, पारुल छाजेड, पूजा कावड़िया आदि की उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा ‘से नो टू प्लास्टिक’ अभियान के तहत थैली वितरण

