आज देशभर में अहंकार पर विजय का पर्व दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने दशहरे के ही दिन लंकापति रावण का वध किया था। इसी खुशी में दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी के दिन राशिअनुसार कुछ खास उपाय करने से साल भर घर में सुख-शांति के साथ लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये उपाय।
मेष राशि-
दशहरा के दिन मेष राशि के जातकों को श्रीराम का पूजन करने से लाभ मिलेगा। आज के दिन ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों को दशहरा के दिन भगवान हनुमान का पूजन करना चाहिए। आज के दिन ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि-
इस राशि के जातकों को राम मंदिर जाकर बेसन के लड्डूओं का प्रसाद चढ़ाने से लाभ मिलेगा। मिथुन रासि के लोगों को आज के दिन ॐ रामचंद्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातक दशहरा के दिन अगर राम-सीता को मीठा पान चढ़ाते हैं तो उन्हें लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को आज के दिन ॐ जानकी वल्लभाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों को दशहरा के दिन श्रीराम का पूजन करने से सुख की प्राप्ति होगी। आज के दिन ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि-
इस राशि के जातक आज हनुमान जी का पूजन करते हुए इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘ॐ शर्वाय नम:’
तुला राशि-
इस राशि के जातकों को राम दरबार जाकर शहद चढ़ाने से लाभ मिलेगा। आज के दिन ॐ सौमित्र वत्सल नम: मंत्र का जाप करने से दुख दूर होंगे।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लोगों को हनुमान जी को चमेली का इत्र लगाना चाहिए। ऐसा करते समय भरत वंदित: नम: का जाप करने से भी लाभ होगा।
धनु राशि-
इस राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें।
मकर राशि-
इस राशि के जातकों को आज के दिन राम-सीता पर मौली चढ़ाते हुए श्री रघुनंदन भरताग्रज नम: का जाप करने से फायदा होगा।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाने से फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आज के दिन दशरथ नंदनाय नम: का जाप करने से पैसे से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। ।

