सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आतंकी हमलों से निपटने की सरकार की रणनीति में अहम बदलाव: वायुसेना प्रमुख भदौरिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

आतंकी हमलों से निपटने की सरकार की रणनीति में अहम बदलाव: वायुसेना प्रमुख भदौरिया

Last updated: October 8, 2019 3:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना मंगलवार को अपना 87वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि बालाकोट अटैक आतंकी हमलों से निपटने की सरकार की रणनीति में अहम बदलाव है। पड़ोसी देश के हालात हमारे लिए चिंता का विषय है। पुलवामा हमला बताता है कि हमारे रक्षा प्रतिष्ठानों पर खतरा है।

वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान समेत बालाकोट एयरस्ट्राइक में शामिल पायलटों ने मिग फाइटर प्लेन उड़ाए। तीन चिनूक हेलिकॉप्टर ने ‘चिनूक फॉर्मेशन’ और मिग बायसन एयरक्राफ्ट फाइटर प्लेन ने ‘मिग फॉर्मेशन’ बनाई। तीन मिराज 2000 और दो सुखोई-30एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट ने ‘एवेंजर फॉर्मेशन’ बनाई।

वहीं, अभिनंदन वर्तमान की 51वीं स्क्वॉड्रन और मिराज 2000 की 9 स्क्वॉड्रन, फ्लाइट कंट्रोलर मिंटी अग्रवाल की 601 सिग्नल यूनिट को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने प्रशस्ति पत्र दिया। तीनों यूनिट को यह सम्मान 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने और 27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के हमले को नाकाम करने के लिए दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों और उनके परिवार का आभार जताया।

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी।

समारोह में 54 एयरक्राफ्ट शामिल
एयरफोर्स डे समारोह में वायुसेना के 54 एयरक्राफ्ट शामिल किए गए। इनमें 19 लड़ाकू विमान, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 20 हेलिकॉप्टर भी हैं। ये विमान देश के अलग-अलग एयरबेस से उड़ान भरकर हिंडन पहुंचें। 8 विमान समारोह स्थल पर प्रदर्शनी में रखे गए। इनमें विंटेज एयरक्राफ्ट टाइगर मोथ से लेकर मॉडर्न एयरफ्राफ्ट शामिल हैं। 9 एयरक्राफ्ट के साथ सूर्यकिरण एयरोबिक्स टीम भी एयर शो में शामिल हुई।

1 अक्टूबर से शुरू हुई थी रिहर्सल
एयरफोर्स डे के लिए रिहर्सल 1 अक्टूबर को शुरू हुई थी। करगिल विजय के 20 साल पूरे होने पर वायुसेना ने जंग इस उपलब्धि को समारोह में शामिल किया है। करगिल में वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर चलाकर अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। तब से वायुसेना ने कई संवेदनशील मिशनों को अंजाम देकर कीर्तिमान स्थापित किए।

रविवार को रिहर्सल में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस, मिराज 2000, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21 समेत तमाम विमानों ने अपनी ताकत दिखाई थी। सुखोई ने वर्टिकल चार्ली आकृति बनाकर वायुसेना प्रमुख को एरियल सैल्यूट दिया। इसी के साथ परेड में वायु सैनिकों का अनुशासन और जवानों के हैरतंगेज करतब देखकर हर कोई दंग रह गया। परेड की शुरुआत आकाशगंगा के जांबाजों के करतब के साथ हुई। स्काई डाइवर्स ने हजारों फीट की ऊंचाई से रंग-बिरंगे पैराशूट के साथ एएन-32 विमान से छलांग लगाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुच्छेद 370: पर्यटक 10 अक्टूबर से कश्मीर जा सकेंगे, राज्यपाल का 2 महीने पुरानी एडवाइजरी वापस लेने का निर्देश
Next Article पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसते दिखे ड्रोन, हरकत में आई BSF
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?