गोवा:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के लिए भारत खुद को फायदेमंद बनाना पसंद करेंगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्था में भी सहायता करेगा। गोवा में नौसेना द्वारा आयोजित गोवा मेरीटाइम कनक्लेव में पहुंचे डोभाल ने यहां क्षेत्र के देशों को भारत की तकनीक और बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में डोभाल के साथ 10 देशों के नौसेना प्रमुख मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि भारत के कई भौगोलिक लाभ है, बड़ा एरिया है और भारत कई ऐसी चीजों की पहल कर चुका है जिसका लाभ अन्य देशों को भी हो। भारत द्वारा अन्य देशों को नेविगेशनल चेतावनियां, और हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण प्रदान किए जाने की बात करते हुए डोभाल ने कहा कि- जो भी तकनीक और बुनियादी सुविधाएं तैयार करने में भारत सफल रहा है वह उन्हें अन्य देशों के साथ साझा करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के साथ सबंध की पहली पॉलिसी में हमारा कमिटमेंट हैं कि हम आतंक से लड़ने, अपराधों को कम करने, ड्रग्स की तस्करी रोकने, हथियारों की तस्करी रोकने में आपका सहयोग चाहते हैं। डोभाल ने जोकर देते हुए कहा कि हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, न ही किसी एक देश के साख हैं। हमारा फोकस साथ मिलकर सही बदलाव लाने पर है।
10 देशों के नौसेना प्रमुख से बोले अजीत डोभाल- बदलाव के लिए हमारा साथ आना जरूरी

