सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीसरे दिन द. अफ्रीका का स्कोर 385/8, भारत को 117 रन की बढ़त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

तीसरे दिन द. अफ्रीका का स्कोर 385/8, भारत को 117 रन की बढ़त

Last updated: October 4, 2019 6:29 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

विशाखापट्टनम:दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट पर 385 रन बना लिए। पहली पारी के आधार पर अभी भी भारतीय टीम 117 रन से आगे है। टीम इंडिया ने पहली पारी 8 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की थी। टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। ओपनर डीन एल्गर ने 160 और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में अब तक 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 27वीं बार टेस्ट की एक पारी में 5+ विकेट लिए।
डीकॉक ने करियर का 5वां शतक लगाया। उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया। एल्गर ने 12वां शतक लगाया। वे 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय मैदान पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। वर्नोन फिलैंडर (0) को अश्विन ने बोल्ड कर दिया। दिन खेल खत्म होने के समय सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज 3 रन बनाकर नाबाद थे।
जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे
जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे सबसे कम टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। उन्होंने 44 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के रंगना हेराथ ने 47 टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ था।
सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

गेंदबाज देश टेस्ट
रविंद्र जडेजा भारत 44
रंगना हेराथ श्रीलंका 47
मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 49
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 50
बिशन सिंह बेदी भारत 51
वसीम अकरम पाकिस्तान 51

एल्गर का भारत के खिलाफ पहला शतक

एल्गर ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उन्होंने डीकॉक के साथ छठे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की। एल्गर ने 287 गेंद की पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस- एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 20वां अर्धशतक लगाया। टेम्बा बवुमा को इशांत शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बवुमा 18 रन ही बना सके।

दूसरे दिन अफ्रीकी टीम के 3 विकेट गिरे थे

मैच के दूसरे दिन आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते 39 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्कराम को 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर दिया। थिउनिस डी ब्रुईन 4 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। डेन पीट खाता खोले बगैर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की

इससे पहले भारत के लिए मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। ये उनका 5 टेस्ट में पहला शतक भी है। रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए। रोहित और मयंक दोनों ने अपनी-अपनी पारी में 23 चौके और छह छक्के लगाए। मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विदेश मंत्री का पाक पर हमला, बोले- एक पड़ोसी देश को छोड़कर सब अच्छा है
Next Article ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को: गिरीराज सिंह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?