मुंबई :संजय कपूर को विदेश में अवॉर्ड मिला है। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में एक भव्य समारोह में, संजय कपूर को मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन बॉलीवुड एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड के बारे में खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट से जुड़ी हुई कुछ फोटो शेयर करते हुई दी है।
अवार्ड के बाद संजय मीडिया से रूबरू हुए और अपने एक बयान कहा- ‘हर अभिनेता को यह अच्छा लगता है जब उसके काम को सराहा जाए। अच्छा लगता है यह जानकर कि इतने साल बाद भी लोग आपको प्यार करते हैं। पिछले साल एक वेबसीरीज के लिए ओसलो में अवॉर्ड मिला और एक साल बाद बॉलीवुड में अब तक काम करने के लिए यूके में।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल सितंबर में मुझे ओस्लो में लस्ट स्टोरीज के लिए एक पुरस्कार मिला। अब ठीक एक साल बाद मुझे यूके में एक अभिनेता के रूप में किए गए सभी कार्यों के लिए एक पुरस्कार मिला है। यह विशेष रूप से पिछले दो वर्षों में मेरे काम की उपलब्धि है दिल संभल जा जरा से लस्ट स्टोरीज और मेरे हालिया बॉलीवुड रिलीज मिशन मंगल यही दर्शाता है। एक्टर ने कहा कि हाल ही में एम्मी में लस्ट स्टोरीज को नामांकित किया गया है, जो की बहुत अच्छा है। मुझे हमेशा से विश्वास था कि कभी-कभी 30 मिनट की एक छोटी फिल्म आपके करियर में चमत्कार कर सकती है। सीरीज ने मुझे जिस तरह का मंच दिया वह दिल को सुकून देने वाला था। में यह पुरस्कार मिलने से बहुत उत्साहित हूं।
आपको बता दें कि संजय कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। संजय ने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही उन्हें फिल्म जोया फैक्टर में देखा गया था, भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन फिल्म की सभी तारीफें की थी। फिल्मों के बाद संजय को कई वेबसीरिज में देख गया है। जिसमें सबसे ज्यादा फेम उन्हें लस्ट स्टोरीज से मिली। संजय को लस्ट स्टोरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने नॉर्वे की यात्रा की है, इस वेबसीरिज में मनीषा कोइराला ने भी अभिनय किया था।
‘लस्ट स्टोरीज’ के लिए संजय कपूर को UK में मिला अवॉर्ड

