नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी ने उप-चुनाव के लिए गुरुवार को नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उप-चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, बिहार ने बीजेपी ने सतीश दूबे को उम्मीदवार बनाया है।
राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी के असामयिक निधन से बिहार में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए एनडीए में इस बात पर लगभग सहमति बन थी कि बीजेपी का उम्मीदवार होगा।
राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी ने बिहार और यूपी में अपने इन उम्मीदवार के नामों की घोषणा

