By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मैच हारा भारत, लेकिन कोहली की पारी ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

मैच हारा भारत, लेकिन कोहली की पारी ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

Last updated: September 3, 2018 8:23 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

साउथैम्पटन:रविवार को साउथैम्पटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण लक्ष्या का सामना नहीं कर पाए और भारत 60 रनों से चौथा टेस्ट हार गया। भारत के ज्यादातर बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। लेकिन कप्तान कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म के बल पूरी जान लगा दी और सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसी के साथ कोहली ने अपने टेस्ट करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
सबसे तेज 4000 रन
रविवार को कोहली ने रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी की और एक समय पर इंग्लैंड को दिखा दिया कि यह मैच भारत भी जीतने के काबिल है। हालांकि 19वीं फिफ्टी जड़ने के बाद कोहली शतक तक नहीं जा सके और मोइन अली के हाथों आउट हो गए। विराट कोहली ने इस दमदार पारी के साथ बतौर कप्तान 4000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बतौर कप्तान सबसे कम इनिंग में यह मुकाम हासिल किया है। कोहली ने कप्तान रहते हुए 39 मैचों में 65 पारियों में ही 4000 रन पूरे कर लिए और महान टेस्ट बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि लारा ने 40 मैच में 71 इनिंग में यह मुकाम हासिल किया था।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
अगर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट कप्तानों की बात करें तो उसमें कोहली टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। वो 10वें नंबर पर काबिज हैं। इस सूचि में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का नाम है, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 109 मैच में 8659 रन बनाए हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो कोहली इकलौते भारतीय कप्तान हैं जो 4000 रनों के आंकड़े को छू पाए हैं।
इंग्लैंड में 500 रन बनाने वाले पहले कप्तान
इसके अलावा विराट कोहली देश के बाहर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अब तक इस सीरीज में आठ पारियों में 512 रन बना लिए हैं और इसके साथ ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ ने 2006 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कप्तान रहते हुए 496 रन बनाए थे। इतना ही नहीं कोहली एशिया के पहले कप्तान हो गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीरीज गंवाने के बाद कोहली ने बताई हारने की सबसे बड़ी वजह
Next Article मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, घर-घर में सजे कान्हा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?