By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इसरो ने नहीं छोड़ी उम्‍मीद, चांद पर दिन निकलते ही लैंडर विक्रम से फिर होगी संपर्क की कोशिश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

इसरो ने नहीं छोड़ी उम्‍मीद, चांद पर दिन निकलते ही लैंडर विक्रम से फिर होगी संपर्क की कोशिश

Last updated: October 2, 2019 9:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद की सतह पर पड़े लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क स्थापित करने की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। चांद पर अभी रात है और इसरो को वहां दिन निकलने का इंतजार है। इसरो प्रमुख ने कहा है कि दिन निकलने के बाद लैंडर से फिर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।
चांद पर हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग
पिछले महीने की सात तारीख को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान लैंडर विक्रम से भू स्टेशन से संपर्क टूट गया था। लैंडर की चांद पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। चांद की सतह पर वह आड़े तिरछे पड़ गया था, जिससे उससे सिंग्नल नहीं मिल रहा था। लैंडर विक्रम को चांद पर एक दिन ही काम करना था। चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है। विक्रम पर लगे सोलर पैनल को सूरज की रोशनी से ऊर्जा मिलती। लेकिन वहां रात होने के बाद उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। 10 दिन पहले इसरो ने लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिशें रोक दी थी।
इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने मंगलवार को यहां कहा कि चांद पर अभी रात है। रात गुजरने के बाद हम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिशें फिर शुरू कर सकते हैं। रात की वजह से विक्रम को ऊर्जा नहीं मिल रही है और उसकी बैटरी खत्म हो गई होगी।
ऑर्बिटर ठीक तरह से कर रहा काम
भारत का चंद्रयान-2 मिशन बहुत ही जटिल मिशन था। चंद्रयान-2 के तीन हिस्से थे। पहला हिस्सा ऑर्बिटर ठीक तरह से काम कर रहा है। वह चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और उम्मीद है साढ़े सात साल तक वह अहम जानकारियां देता रहेगा। विक्रम और उसके अंदर छिपे रोवर प्रज्ञान को वहां एक चंद्र दिवस काम करना था, जो गुजर चुका है।
चांद की सतह पर तेजी से टकराने से पहुंचा नुकसान
इसरो के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखते हुए कहा कि इतने दिनों बाद लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है, लेकिन प्रयास करने में हर्ज ही क्या है। यह पूछे जाने पर रात के वक्त चांद पर पड़ने वाली अत्यधिक ठंड से विक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा होगा, अधिकारी ने कहा कि सिर्फ ठंड ही नहीं, लैंडर चांद की सतह पर बहुत तेजी से टकराया था उससे भी उसे भारी नुकसान पहुंचा होगा। उसके अंदर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए होंगे।
अधिकारी ने बताया कि इसरो द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति लैंडर के हार्ड लैंडिंग और संपर्क टूटने के कारणों का पता लगा रही है। उम्मीद है एक महीने के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट दे देगी, उसके बाद आगे की योजना पर काम किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विश्व उइगर कांग्रेस ने चीन में हो रहे दमन के खिलाफ ब्रुसेल्स में विरोध प्रदर्शन किया
Next Article अयोध्या: जब मुस्लिम पक्ष के वकील की बात से नाराज हुए CJI रंजन गोगोई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?