मुंबई। अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के तहत नशामुक्ति दिवस का आयोजन 28 सितम्बर को अणुव्रत समिति मुंबई के द्वारा क्षेत्रीय संयोजक गोरेगांव की सहभागिता से श्रीम.टी.एस.बाफना जूनियर कॉलेज मे किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से की।
अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी ने बच्चो से नशे से होनेवाली तकलीफ व उससे घर मे होनेवाली परेशानियों के बारे में जानकारी दि। मुख्य वक़्ता मनोहर जी गोखरू ने बताया की नशे से होने वाले नुक़सान व बीमारियों से हम किस तरह आर्थिक व शारीरिक रूप से बच सकते है बहुत ही सारगर्भित रूप से बताया। प्रोफ़ेसर कालेकर मोरे सर ने बताया कि इस प्रकार के प्रोग्राम महाविद्यालय में होते रहने चाहिए।
व्यसन मुक्ती विभाग प्रमुख हेमलता सोनी ने अणुव्रत के संकल्प विद्यार्थियों को करवाएं तथा विद्यार्थियों को समझाया कि हमारे आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए प्रोफेसर ने कहानी के माध्यम से नशा करने वाला व्यक्ति किस प्रकार अपना मानसिक संतुलन खो देता है समझाया मंच का कुशल संचालन सज्जन जी बम्ब ने किया क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंधवी सहसंयोजक राकेश बोहरा दिनेश सिंधवी नैना जी बम्ब साथ ही कॉलेज की NSS के विद्यार्थियों के साथ ही कॉलेज के राणे सर प्रोफेसर की उपस्थिति रही।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः टी .एस. बाफना जूनियर कॉलेज मलाड में नशा मुक्ति का आयोजन

