By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आत्मानुशासन के बाद हो परानुशासन : आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आत्मानुशासन के बाद हो परानुशासन : आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 1, 2019 9:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का छठा दिन अनुशासन दिवस के रूप में समायोजित
राष्ट्रीय संस्कार निर्माण शिविर का शुभारंभ
शिविर में संभागी बनें सैंकड़ों बालक-बालिकाएं

01-10-2019  मंगलवार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत ‘अनुशासन दिवस’ के संदर्भ में प्रेरणा प्रदान करते हुए अपने पावन प्रवचन में कहा-जीवन में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। अनुशासन के दो प्रकार है – आत्मानुशासन और परानुशासन। अपने आप पर अनुशासन करना आत्मानुशासन है और दूसरों पर अनुशासन करना परानुशासन होता है। दूसरों पर अनुशासन करने के इच्छुक व्यक्ति पहले स्वयं पर अनुशासन का अभ्यास करना चाहिए।
आत्मानुशासन के चार प्रकार हैं- मनोनुशासन, वचोनुशासन, कायानुशासन  और इंद्रियानुशासन। अपने मन को वश में रखना मनोनुशासन होता है। अपनी वाणी पर अनुशासन रखना वचोनुशासन होता है। आदमी को यह ध्यान देना चाहिए कि वह अनावश्यक कितनी बार बोलता है और आवश्यक कितनी बार बोलता है। सत्य कितनी बार बोलता है और असत्य कितनी बार बोलता है। कटु वचन कितनी बार बोलता है और मधुर वचन कितनी बार बोलता है। अनावश्यक, असत्य और कटु नहीं बोलना वचोनुशासन होता है। शरीर पर अनुशासन कायानुशासन है। आदमी को अपने शरीर के अनावश्यक संचालन से बचना चाहिए। इंद्रियों पर अनुशासन करना इंद्रियानुशासन है।
आचार्यश्री ने आगे कहा-दूसरों पर अनुशासन करने का मौका मिले अथवा नहीं, आदमी को स्वानुशासन का अभ्यास तो करना ही चाहिए। स्वानुशासन के बिना परानुशासन का भी कितना क्या मूल्य रह जाता है। आज अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का छठा दिन है और यह दिन अनुशासन के दिवस के रूप में स्थापित है। अनुशासन की आवश्यकता कहा नहीं होती। लोकतन्त्र में, संस्थानो में, परिवारों में, सेना में, सब जगह अनुशासन आवश्यक होता है। जहां अनुशासन नहीं होता, वहाँ कठिनाई हो सकती है। अनुशासन दिवस से स्वानुशासन और परानुशासन की प्रेरणा प्राप्त हो, शुभाशंसा।
आज से आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय संस्कार निर्माण शिविर का शुभारंभ हुआ। आचार्यश्री ने उपस्थित बालक-बालिकाओं से विभिन्न प्रश्न पूछे  और उन प्रश्नों के माध्यम से जीवनोपयोगी प्रेरणाएं प्रदान कीं। शिविर का प्रथम प्रशिक्षण आचार्यश्री से प्राप्त कर शिविरार्थी बालक-बालिकाएं ही नहीं, उनके प्रशिक्षक, व्यवस्थापक और अभिभावक भी प्रफुल्लित थे। उपस्थित जनमेदिनी  भी यह दृश्य देख कर। आह्लादित थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बंगाल में नहीं चलेगी विभाजनकारी राजनीति:ममता बनर्जी
Next Article अणुव्रत उद्बबोधन सप्ताहः गोरेगांव में नशा मुक्ति दिवस व अणुव्रत नियम पट् का अनावरण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?